रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काे अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। सीएम ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। वे वहां फरवरी 2021 में व्याख्यान देने के लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को धन्यवाद कर निमंत्रण स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री झारखंड में आदिवासी अधिकारों, सतत विकास, कल्याणकारी नीतियों और कोरोना संक्रमण काल में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर वक्तव्य देंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेएमएम ने ट्वीट कर कहा है कि को हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस के लिए 2021 में मुख्य व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। वहां पर जनजातीय अधिकारों, सतत विकास और कल्याणकारी नीतियों पर बोलेंगे।उन्होंने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। झारखंड विधानसभा में एंग्लो-इंडियन समुदाय का नेतृत्व करने वाले विधायक ग्लेन गालस्ताउन ने कहा है कि उनके इस महान उपलब्धि पर बधाई। आप एक वास्तविक नेता हैं जो जनजातीय अधिकारों के बारे में चिंतित रहते हैं और जो उनके उत्थान के लिए काम करते हैं। जमीनी नेता होने के कारण, विचार और कर्म में धर्मनिरपेक्ष, आपको अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विश्व स्तर पर पहचाना जा रहा है।
सोमवार, 28 दिसंबर 2020
झारखण्ड : मुख्यमंत्री के इस उपलब्धि पर बधाई दिया ग्लेन ने
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें