मधुबनी : जिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, निकाला तिरंगा यात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 28 दिसंबर 2020

मधुबनी : जिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, निकाला तिरंगा यात्रा

madhubani-congress-celebrate-staiblishment-day
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) आज दिनांक 28 दिसंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थापना दिवश के अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी, के तत्वावधान में   कई तरह के कार्यक्रम आयोजित की गई । सर्वप्रथम पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने पार्टी का झंडोत्तोलन कर कांग्रेसजनों को शुभकामनाएं एवम बधाई दी,ततपश्चात जिला के पाँच बरिष्ट कांग्रेस नेताओं को मिथिला के परम्परा अनुसार पाग,चादर,माला से सम्मानित किया गया ,सम्मनित होने बाले में 1, सूर्य नारायण यादव,फुलपरास 2 चन्द्र कांत झा लखनौर,3,प्रो इश्तियाक अहमद विस्फी,4,शिव शंकर पासवान राजनगर, 5,वीरेंद्र कुमार झा लदनिया,है। सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने कांग्रेस के 136 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा देश की आजादी के लड़ाई में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में ही लड़ी गई थी ,कांग्रेस की स्थापना मुम्बई में आज ही के दिन हुआ था सैकड़ो वर्षों की लंबी लड़ाई के उपरांत हमे आजादी मिली। आजादी के उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के मार्गदर्शन में पन्डित जवाहरलाल नेहरू जी के नेतृत्व में सरकार बनी और देश का चौमुखी विकास का मार्ग प्रसस्त हुआ,देश के विकास में लगातार कांग्रेस के नेतृत्व में पिछले साठ बर्षों में आधुनिक भारत का निर्माण हुआ,कृषि के क्षेत्र में,शिक्षा के क्षेत्र में,स्वास्थ्य के क्षेत्र में,उद्योग के क्षेत्र में, साइंस ऑफ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में, सेना का आधुनिकीकरण के क्षेत्र में ,सड़क, रेलवे,हवाई क्षेत्र में देश आज आत्मनिर्भर है,हम दुनिया के तीसरी महाशक्ति है यह सभी योगदान कांग्रेस पार्टी की है।आज हम मंगलयान को भी सफलतापूर्वक प्रक्षेपण करते है,चांद, सूर्य और मंगल ग्रह पर हम फतह कर रहें,कांग्रेस के नेतृत्व में ही पाकिस्तान को दो टुकड़ा कर बंगलादेश का निर्माण हुआ और कई राज्य को देश मे शामिल किया,कांग्रेस पार्टी सर्वधर्म में विश्वास करती है,सभी धर्मों को समान रूप से अंगीकार करती है,सभी समुदाय को समान रूप से योजना लाकर विकास के पथ लेगया,आज देश मे मोदी जी की सरकार सभी सार्वजनिक सम्पति को बेच रही है संबैधानिक ढांचा को तहस नहस कर रही है ,देश मे विघटनकारी तत्व सर उठा रही है,देश की सीमा सुरक्षित नही रह गया है,हमारे सैनिक मारे जा रहे है, किसान परेशान है,छात्र,नौजवान, मजदूर,मध्यमवर्ग गरीब हो रहे है फटेहाल जिंदगी जीने को विवश है,कांग्रेस का इतिहास स्वर्णिम है जो पूरा दुनियाँ जानती है आज के छात्र,नौजवानों को कांग्रेस की इतिहास को पढ़ना चाहिए और कांग्रेस संगठन को आगे आकर मजबूत करना चाहिए। इस अवसर पर जिला कार्यालय से तिरंगा यात्रा शहर के कोर्ट कैम्पस,थाना मोड़, बाटा चौक,गंगासागर चौक,स्टेशन चौक होते हुए पार्टी कार्यलय तक निकाला गया और जोरदार नाराबाजी कर ,देश की एकता और अखंडता का संकल्प आमजनों को दिया,महात्मा गांधी,पन्डित नेहरू,सरदार पटेल,मौलाना आजद,सीमांत गांधी,सुभाषचंद्र बोस,चन्द्र शेखर आजाद,लालबहादुर शास्त्री,भगत सिंह,आदि स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा था।कांग्रेस नेता देश की प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी एवम स्व राजीव गांधी जी के बलिदान को बड़े शिद्दत से याद किया। इस कार्यक्रम में ज्योतिरामन झा,मनोज मिश्रा,ऋषिदेव सिंह,संजय कुमार मिश्रा,विजय कुमार राउत,मो अकील अंजुम,मो साबिर,आभा पांडेय,मो तौसिफ,फ़ैज़ी आर्यन,अनुरंजन सिंह,कौशल किशोर चौधरी,प्रफुल्ल चन्द्र झा,नवल किशोर झा,गुलाब दास, विपिन कुमार झा,मो रेहान,मो मक्की बाबू,उर्मिला देवी,सुरेश चंद्र झा,प्रो शैलेन्द्र झा,विजय कुमार झा,भोला,मुकेश कुमार,पप्पू, नीलू यादव,लालन सिंह,भोगेन्द्र पासवान,बैध नाथ झा,इमरान अहमद,विनय कुमार झा,धनेश्वर ठाकुर,मो तारिक अनवर,गणेश सिंह ,कुसुम कांत झा,राज कुमार झा,आलोक झा,अनिल चन्द्र झा,मो मंसूर आलम,सुकनी देवी,शुभ चन्द्र झा महेश चंद्र झा,मो जावेद,सुनील कुमार झा,मुमताज अहमद,स्वेता पांडेय,ईश्वर चन्द्र झा,आदि हजरों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: