तृणमूल के नेता शुभेंदु का विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 दिसंबर 2020

तृणमूल के नेता शुभेंदु का विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा

tmc-leader-shubhendu-resign-from-assembly

कोलकाता 16 दिसंबर,
पश्चिम बंगाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर विधायक शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। श्री अधिकारी पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम सीट से विधायक थे। वह आज अपराह्न चार बजे विधानसभा गये तथा सभा सचिवालय को अपना हस्तलिखित इस्तीफा सौंप दिया। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी उस समय अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: