अरुण कुमार ( बेगूसराय ) इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय मुफसिल थाना क्षेत्रान्तर्गत हेमरा से आ रही है। जहां दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।घटना स्थल बेगूसराय शहर के व्यस्ततम चौकों में से एक है जहां घटना को अंजाम दिया गया है वह घटना स्थल हेमरा चौक के समीप की बताई जा रही है। इस गोलीकांड में हताहत युवक जिले के छौड़ाही प्रखण्ड का निवासी बताया जा रहा है। जिसकी पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के हरीरामपुर निवासी गोपाल चौधरी के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। जिसकी हत्या बेगूसराय में अपराधियों ने कर दी। मृतक युवक की उम्र 22 वर्ष बताया जा रहा है। बताते चलें कि आज सोमवार को दिनदहाड़े घटना होने से मुफसिल थाना पुलिस हरकत में आ गयी है।मुफसिल थानाध्यक्ष राजबिन्दु प्रसाद घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार वारदात स्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।मृतक हेमरा में ही किराए का मकान लेकर रहता था,और यहीं से पढ़ाई कर रहा था।
सोमवार, 28 दिसंबर 2020
बेगूसराय : दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या।
Tags
# अपराध
# बिहार
# बेगूसराय
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बेगूसराय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें