आंध्र प्रदेश में सर्वाधिक 332 टीकाकरण केंद्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 जनवरी 2021

आंध्र प्रदेश में सर्वाधिक 332 टीकाकरण केंद्र

332-vaccine-center-in-andhra-pradesh
नयी दिल्ली 16 जनवरी, देश में शनिवार को कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गयी और प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक शाम तक देश के 3,351 टीकाकरण केंद्रों पर कुल 1,65,714 लाभार्थियों को कोरोना के टीके लगाये गये। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे अधिक 332 टीकाकरण केंद्र आंध्रप्रदेश में हैं , जहां आज 16,963 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके बाद 317 केंद्र उत्तर प्रदेश में हैं, जहां 15,975 टीके लगाये गये और 301 केंद्र बिहार में हैं, जहां 16,401 लोगों को टीका लगाया गया। इनके अलावा महाराष्ट्र में 285 केंद्र, कर्नाटक में 242, पश्चिम बंगाल में 183, राजस्थान में 167, गुजरात और ओडिशा में 161-161, तमिलनाडु में 160, मध्यप्रदेश में 150, तेलंगाना में 140, छत्तीसगढ़ में 97, दिल्ली में 81, हरियाणा में 77, असम में 65, पंजाब में 59, झारखंड में 48, जम्मू कश्मीर में 41, उत्तराखंड में 34, हिमाचल प्रदेश में 28, त्रिपुरा में 18, मणिपुर और मेघालय में10-10, नागालैंड और अरूणाचल प्रदेश में नौ-नौ, पुड्डुचेरी में आठ, गोवा में सात, मिजोरम में पांच, चंडीगढ़ में चार, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम और लद्दाख में दो-दो, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव, दादर नगर हवेली में 1-1 केंद्र हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: