असम से बड़ी संख्या में हथियार बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 जनवरी 2021

असम से बड़ी संख्या में हथियार बरामद

arms-recoverd-in-assam
कोकराझार (असम), 27 जनवरी, कोकराझार जिले में बुधवार को बड़ी संख्या में हथियार बरामद किये गये है। जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश रौशन ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने भारत-भूटान सीमा पर स्थित लौटी इलाके से हथियार बरामद किए। अवर पुलिस अधीक्षक मुकुट राभा के नेतृत्व में एक टीम ने एके-47 सीरीज राइफल की 51 गोलियां, एक एके-57 राइफल, एक एके-47 राइफल, एके के तीन मैगजीन और एक पिस्तौल तथा मैगजीन बरामद किए। रौशन ने बताया कि हथियारों को जमीन में दबा कर रखा गया था और बोडो लिबरेशन टाइगर के पूर्व उग्रवादी इसमें शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: