मधुबनी : अखिल भारतीय किसान सभा मधुबनी का ट्रेक्टर पैरेड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 जनवरी 2021

मधुबनी : अखिल भारतीय किसान सभा मधुबनी का ट्रेक्टर पैरेड

tractor-rally-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) अखिल भारतीय  किसान सभा मधुबनी , द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में ,तीनों कृषि कानूनो  को रद्द करने एवं धान अधिप्राप्ति 1868/ प्रति क्विंटल खरीदने के मांगों के साथ ट्रेक्टर पैरेड आयोजित हुआ । हरलाखी ,रहिका ,पंडौल , कलुआही , राजनगर एवं खजौली से 100 के आसपास किसान ट्रेक्टर के साथ सप्ता , चभचा मोर , रांटी गुमटी होते हुए जलधारी चौक से समाहरणालय ,रेलवे स्टेशन ,शंकर चौक से चभचा मोर पर ट्रेक्टर परेड समाप्त हुआ ।  किसानों के ट्रेक्टर परेड का नेतृत्व सीपीआई जिला मंत्री मिथिलेश झा ,किसान सभा के जिला सचिव लक्ष्मण चौधरी ,किसान सभा के राज्य सचिव मनोज मिश्रा , राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार पांडेय , अरविंद प्रसाद , किसान सभा के जिला अध्यक्ष सूर्यनारायण महतो , किसान नेता अनिल कुमार मिश्र , हृद्यकान्त झा ,सत्यनारायण राय , मंगल राम , राजेन्द्र मिश्र , अनिल कुमार मिश्रा  ,मोतीलाल शर्मा , जालेश्वर ठाकुर ,अबधेश झा ,जगन्नाथ पंजियार  सहित दर्जनों किसान ट्रेक्टर  पैरेड में भाग लिए । किसान द्वारा दिल्ली में कर रहे ट्रेक्टर परेड को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसक बनाने का प्रयास करने की निंदा की गई साथ ही किसान पर पुलिसिया लाठीचार्ज ,अश्रुगैस के गोले छोड़ने आदि घटनाओं को सरकार की तानाशाही रवैये के लिए भी निंदा की गई ।

कोई टिप्पणी नहीं: