सौरव गांगुली से मिलने अस्पताल पहुंची ममता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 जनवरी 2021

सौरव गांगुली से मिलने अस्पताल पहुंची ममता

mamata-banerjee-meets-sourav-ganguly

कोलकाता, 28 जनवरी,
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बृहस्पतिवार शाम बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी के बाद उनसे मिलने अस्पताल पहुंची। बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें भरोसा है कि गांगुली जल्दी ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा,“ सौरव अब ठीक हैं... जब उन्हें उनके बेड पर लाया गया तो मैं उनसे और उनकी पत्नी डोना से मिली।” बनर्जी ने सफल एंजियोप्लास्टी के लिए डॉक्टरों को भी धन्यवाद दिया। गांगुली की बृहस्पतिवार को एंजियोप्लास्टी की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: