नयी दिल्ली, 16 जनवरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ शनिवार को देशव्यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। देश भर में शनिवार को तीन लाख लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान के पहले चरण में तीन करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जाना है। श्री मोदी ने आज दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए कहा,“ आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार रहा है। कितने महीने से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़ों और जवानों की जुबान पर यही सवाल था कि कोरोना की वैक्सीन कब आयेगी। अब कोरोना की वैक्सीन बहुत ही कम समय में आ गयी है। आज से भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।” उन्हाेंने कहा,“ आज वे वैज्ञानिक और वैक्सीन की शोध से जुड़े लोग, विशेष रूप से प्रशंसा के हकदार हैं, जो बीते कई महीने से दिन-रात वैक्सीन बनाने में जुटे थे। उन्होंने न दिन देखा, न रात देखी और न त्योहार देखा। आमतौर पर वैक्सीन बनाने में महीनों लग जाते हैं लेकिन इतने कम समय में भारत में एक नहीं बल्कि दो-दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि कई और वैक्सीन पर भी काम तेज गति से चल रहा है।” उन्होंने लोगों आग्रह किया कि जिस तरह पूरे देश ने धैर्य के साथ कोरोना का मुकाबला किया, वही धैर्य अब टीकाकरण के समय भी दिखाना है। इतिहास में इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान कभी नहीं चलाया गया है। यह अभियान कितना बड़ा है, इसका अंदाजा पहले चरण से ही लगाया जा सकता है। दुनिया में 100 से अधिक ऐसे देश हैं, जिनकी आबादी तीन करोड़ से कम है और भारत पहले चरण में ही तीन करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है। दूसरे चरण में इसी 30 करोड़ लोगों तक ले जाना है। दुनिया में तीन ही ऐसे देश हैं, जहां की आबादी 30 करोड़ से अधिक है, ये हैं भारत, चीन और अमेरिका।
शनिवार, 16 जनवरी 2021

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें