कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कृत हुए
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन पर्व पर विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित गरिमामय समारोह में कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम भेजे गए संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात् प्रगति के प्रतीक गुब्बारो को मुक्त आकाश में छोड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ जैन ने विदिशा के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में खुली जीप मे परेड़ का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा भी साथ मौजूद थे। समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारो के बीच हर्ष फायर किया गया। कलेक्टर डॉ जैन ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित 15 विभागों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ पंकज जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, विधायक श्री शशांक भार्गव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन तथा पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा ने संयुक्त रूप से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों एवं झांकियों की प्रस्तुतियों में स्थान हासिल करने वालो को सम्मानित किया। आयोजन स्थल पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं मीडियाकर्मी, सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यगण उपस्थित रहें।
स्वतंत्रता सेनानी एवं मीसाबंदियो का सम्मान
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन पर्व पर आज स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री रघुवीरशरण शर्मा तथा मीसाबदियों का उनके घर पहुंचकर जिला प्रशासन का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारियों के द्वारा शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें