मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) आज दिनांक 15.02.2021 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी - जिला पदाधिकारी, मधुबनी महोदय द्वारा ई-ईपिक कोषांग का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरानअपर समाहर्ता, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला उप-निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य निर्वाचन कर्मी उपस्थित थें। इस कोषांग के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र डिजिटल रूप में डाउनलोड किया जा सकेगा।, पंजीकृत मतदाता के मोबाईल नम्बर पर अब मतदाता पहचान पत्र प्राप्त किया जा सकता है। मतदाता पोर्टल पर अब अपनी सुविधा से ई-मतदाता पहचान पत्र प्रिंट किया जा सकेगा। इस कोषांग के द्वारा मतदाता को सहयाता की जा सकेगी। इस बाबत मतदाता हेल्पलाईन नं॰-1950 जारी किया गया है। डिजिटल मतदाता कार्ड प्राप्त करने का वैकल्पिक और तेज तरीका है। जहाँ मोबाईल/कम्प्यूटर में ईपिक डाउनलोड और स्टोर कर प्रिंट किया जा सकेगा।
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021
मधुबनी : ई-ईपिक कोषांग का विधिवत उद्घाटन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें