बिहार : 84 दिनों बाद हुआ नीतीश कैबिनेट विस्तार, 17 की शपथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

बिहार : 84 दिनों बाद हुआ नीतीश कैबिनेट विस्तार, 17 की शपथ

nitish-cabinet-extension
पटना : बिहार में लगभग 84 दिनों के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। इस कैबिनेट विस्तार में भाजपा के 9 तो वहीं जदयू के 8 विधायक मंत्री पद का शपथ ग्रहण कर रहे हैं। इस बार के कैबिनेट विस्तार में सबसे पहले भाजपा के तरफ से शाहनवाज हुसैन ने शपथ ग्रहण किया। सबसे पहले भाजपा कोटे से शाहनवाज हुसैन ने शपथ ग्रहण किया। इन्होंने उर्दू भाषा में पद एवं गोपनीयता का शपथ ग्रहण किया। इसके बाद जदयू के तरफ से श्रवण कुमार ने मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया। यह पिछली सरकार में भी मंत्री थे। वहीं तीसरे नंबर पर जदयू के तरफ से मदन सहनी ने शपथ ग्रहण किया। इसके बाद भाजपा के तरफ से प्रमोद कुमार ने शपथ ग्रहण किया। विधायक प्रमोद कुमार बिहार की मोतिहारी से चुनाव लड़ें थे। पांचवे नंबर पर जदयू के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी संजय झा ने शपथ लिया। यह इससे पहले भी पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इन्होंने मैथली में शपथ ग्रहण किया। वहीं छठे स्थान पर जदयू से लेसी सिंह ने शपथ ग्रहण किया। वह नीतीश कैबिनेट में शामिल होने वाली तीसरी महिला है। वहीं सातवें स्थान पर भाजपा के तरफ से सम्राट चौधरी ने शपथ लिया। सम्राट चौधरी तीसरी बार मंत्री बन रहे। यह वर्तमान में भाजपा के विधान पार्षद हैं।इसके बाद नीरज कुमार बबलू ने शपथ लिया। यह पहली बार मंत्री बन रहें हैं। इन लोगों के साथ ही क्रमशः सुभाष सिंह,नितिन नवीन , सुमित सिंह,सुनिल कुमार,नारायण प्रसाद,जयंतराज,आलोक रंजन झा ,जमा खान,जनक चमार ने मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया। जानकारी हो कि बिहार विधानसभा में सदस्यों की संख्या 243 है। इसके 15 फ़ीसदी विधायक मंत्री बन सकते हैं। मतलब साफ है कि नीतीश कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 36 लोग मंत्री बन सकते हैं। जिसमें आज नीतीश कैबिनेट विस्तार से 17 लोगों ने शपथ ली। कैबिनेट विस्तार में खास बात यह रहा कि जदयू और भाजपा दोनों से अपने तरफ से एक – एक मुस्लिम चेहरों को मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किया।

कोई टिप्पणी नहीं: