बिहार : कैबिनेट विस्तार के बाद हुई बैठक में एजेंडों पर लगी मुहर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

बिहार : कैबिनेट विस्तार के बाद हुई बैठक में एजेंडों पर लगी मुहर

nitish-cabinet-meeting
पटना : मंत्रीमंडल विस्तार के बाद नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कुल 6 एजेंडों पर मोहर लगी है। इस बैठक में कैबिनेट कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में शामिल हुए तमाम नए मंत्री शामिल हुए। इस बैठक में शामिल होने वाले मंत्रियों के लिए कैबिनेट की मीटिंग का यह पहला अनुभव था। नीतीश कैबिनेट ने बिहार नगर पालिका सेवा संवर्ग नियमावली 2021 को स्वीकृति दी गई है। नए नियमावली के लागू होने के बाद नगर पालिका में काम करने वाले कर्मियों की सेवा शर्तों में बदलाव आएगा। इसके साथ ही बिहार प्रोबेशन सेवा के कर्मियों को वेतन का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। नियमावली 2014 के स्थान पर नई नियमावली बनाई गई है। बोधगया में ग्लोवल लर्निंग सेंटर-नालन्दा इंस्टीच्यूट ऑफ दलाई लामा के लिए 5 करोड़ 79 लाख रुपये रिलीज पर मुहर लगी है। इसके अलावा बिहार नगरपालिका सेवा संवर्ग नियमावली 2021 की स्वीकृति दी गई है। साथ ही बोधगया डोभी रोड़ पर थ्री स्टार होटल बनाने की स्वीकृति दी गई है। इसमें 3 करोड़ 5 लाख की लागत आएगी। साथ ही कला संस्कृत के क्षेत्रीय कर्मियों के लिए नियुक्ति,प्रोन्नति और अन्य सेवाशर्त का निर्धारण पर मुहर लगी है। इसके अलावा होम गार्ड के जवानों की दुर्घटना में मौत और स्थाई अपंग होने पर उनके आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नामांकन करने के मामले में फैसला लिया गया है। बजट 2020-21 का सेकंड सप्लीमेंट्री पर भी मुहर लगा है।

कोई टिप्पणी नहीं: