रोहतास (आर्यावर्त संवाददाता) जब सैया भयो कोतवाल अब डर काहे का ये नजारा आज देखने को मिला बिहार सरकार के मंत्री और उनके समर्थकों ने किया । सासाराम टोल प्लाजा पर नीतीश कुमार के मंत्री जमा खान के समर्थको ने टोल प्लाजा के नियम को धता बताते हुए पार कर गए । हुआ ये की आज मंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार सरकार अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान पटना से भभुआ जा रहे थे उनके साथ उनके स्कर्ट वाहन और उनका वाहन के अलावा दर्जनों गाड़िया उनके साथ काफिले में था । टोल नियम के अनुसार सिर्फ मंत्री और स्कर्ट गाड़ी को छोड़ कर किसी भी वाहन को कोई छूट नही है । लेकिन आज इस नियम को खुद मंत्री जमा खान ने तोड़ कर दर्जनों समर्थक के साथ वाहन के साथ पार कर गए । जिससे सरकार के राजस्व को नुकसान हुआ युही नियम का घोर उलंघन किया गया । क्या पावर मिलने के वाद इस तरह के कार्य पर नीतीश कुमार क्या कहेंगे । आमतौर पर आम जनता के लिए टोल वाले कई नियम बघरते है आज वे खुद सलामी दागते रहे और सभी गाड़ियों को पार कराया ।
गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021
रोहतास : मंत्री बनते ही कायदा कानून भूले नेता जी, उड़ाई नियमों की धज्जियां
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें