मधुबनी : मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह 24,25,26 को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 मार्च 2021

मधुबनी : मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह 24,25,26 को

vibha-rani-new-book-awarded
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) मैथिल समाज रहिका द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय  मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह  दिनांक 24,25,26 मार्च के अवसर पर प्रत्येक वर्षो के भांति इस वर्ष भी पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। संस्था के सचिव प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा है " किरण पुरस्कार " के लिए इस वर्ष मधुबनी की यजस्वी बेटी मैथिली,हिंदी के नामचीन हस्ती  विभा रानी को उनकी  कथा संग्रह पुस्तक " रहथु साक्षी छठ घाट " पर दिया जाएगा। वहीं  संस्था द्वारा मिथिला के गौरव ,दुनिया के नामचीन हस्ती स्व बैधनाथ मिश्र " यात्री जी " के नाम  से यात्री पुरस्कार इस वर्ष मैथिली के प्रसिद्ध लेखक ,कवि ,मैथिली में उल्लेखनीय योगदान देने बाले श्री अजित आजाद के पुस्तक कविता संग्रह " अनभुआर होइत समय " को चयनित किया गया है  संस्था के सचिव ने कहा कि तीसरा पुरस्कार महेंद्र सम्मान की घोषणा एक दो दिन में भी कर दिया जायेगा।  संस्था के अध्यक्ष सुमन कुमार माहासेठ एवम सचिव प्रो शीतलाम्बर झा ,बरिष्ट साहित्यकार उदय चन्द्र झा बिनोद सहित सभी सदस्यों ने बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: