बिहार : सदन में आज महिला विधायकों का बोलबाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 मार्च 2021

बिहार : सदन में आज महिला विधायकों का बोलबाला

women-bihar-assembly
पटना : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार विधानसभा में नजारा बदला हुआ नजर आया। आज की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष की महिला नेता एक साथ नजर आई। बिहार विधानसभा में आज रोटेशन सिस्टम में बदलाव किया गया। सदन की सहमति से विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने ऐलान किया कि सदन में आज महिला विधायकों का सवाल सबसे पहले लिया जाएगा।अनुसूचित प्रश्न के बाद महिला विधायकों का प्रश्न सदन में लिया गया। वहीं इस दौरान सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े सवालों और गृह विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने विपक्ष के पुरुष विधायकों पर चुटकी भी ली। दरअसल , एक सवाल के जवाब देते हुए मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि आज महिला दिवस है तो यह सब तो करना पड़ेगा। इसके बाद उनके इस जवाब पर सभी सदस्य हंसने लगे तो मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि अब मर्द दिवस के बारे में भी सोचना पड़ेगा, इस पर फिर से पूरा सदन हंसने लगा। वहीं इससे पहले महिला विधायकों द्वारा पोर्टिको से लेकर विधानसभा तक आरक्षण का कोटा बढ़ाकर 50 वर्ष करने की मांग रखी। वहीं भाजपा के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि महोदय आज गरीब विभाग से ही महिलाएं सवाल क्यों कर रही है? साथ ही उन्होंने कहा कि नारी है तो हम है। वह इसका जवाब देते हैं विजेंद्र यादव ने कहा कि आप तो नारी विहीन है। इसके बाद सदन में मौजूद सभी विधायक हंसने लगे।

कोई टिप्पणी नहीं: