बिहार : खबर बनाते बनाते आज खुद ही खबर बन गये सबके चहेते वर्मा जी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 मार्च 2021

बिहार : खबर बनाते बनाते आज खुद ही खबर बन गये सबके चहेते वर्मा जी

congress-tribute-to-hriday-kumar-verma
पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष हैं हृदय कुमार वर्मा जी।आज उनका सुबह हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। वे एक्कासी वर्ष के थे।  उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से भौतिक शास्त्र में एम एस सी किया तथा क़ानून की भी पढ़ाई की थी। छात्र जीवन से ही वे राजनीति में सक्रिय रहे। कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर दल की सेवा करते रहे। वे बिहार के कांग्रेस के महासचिव रहे, जन शिकायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी रहे। वर्मा जी का निधन बिहार कांग्रेस के लिये एक अपूरणीय क्षति है। निःस्वार्थ भाव से लगातार वे पिछले पांच दशकों से भी अधिक वर्षों से बिहार कांग्रेस को अपनी सेवा देते आये हैं। वर्मा जी मीडिया कर्मियों के बीच अत्यंत ही लोकप्रिय थे और उनका संबंध भी सबसे मधुर था। राजनीति में रहनें के बावजूद वे एक संत की तरह रहे।  उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा जी उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्मा जी बिहार कांग्रेस के स्तंभ थे और उनकी कमी हम सब को खलेगी ।वे हम सबके प्रेरणा स्रोत रहे।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी श्री भक्त चरण दास जी ने शोक प्रकट करते हुए कहा वर्मा जी एक सहृदय व्यक्ति होने के साथ साथ बिहार कांग्रेस के एक कर्मठ अधिकारी थे। विरले ही ऐसे कांग्रेसी अब रह गये हैं। 


बिहार कांग्रेस परिवार उनके निधन से दुखी है। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर, बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डॉ. समीर कुमार सिंह, श्यामसुंदर सिंह धीरज, डॉ. अशोक कुमार, सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव बिरेन्द्र सिंह राठौर, अजय कपूर, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, सांसद जावेद राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक शकील अहमद खान, राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव, डॉ. शकील अहमद, चन्दन बागची, अनिल कुमार शर्मा, कृपानाथ पाठक, नरेन्द्र कुमार, डॉ. हरखू झा, प्रेम चंद्रा मिश्र, मीडिया संयोयक संजीव सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा अमिता भूषण, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल, एवं एस यू आई के चूननू सिंह, वरीय नेता सुबोध कुमार, ब्रजेश पाण्डेय,प्रवक्ता राजेश राठौर, लाल बाबु लाल, चंद्रा प्रकाश सिंह, जया मिश्र, रिसर्च विभाग के अध्यक्ष आनन्द माधव, कुमार आशीष, अरबिंद लाल रजक, सौरभ कुमार सिन्हा, पूर्व विधायक ऋृषी मिश्रा, नागेन्द्र कुमार विकल, अरशद अब्बास आजाद, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश सिन्हा, जनार्दन शर्मा, डॉ. आशुतोष शर्मा, शशि रंजन, धनंजय शर्मा, शंकर झा, मिहिर झा, सुनील सिंह, जय प्रकाश चौधरी, प्रदुम्न यादव, शशि कान्त तिवारी, मृनाल अनामय, राजीव सिन्हा, गजानंद शाही, सरवत जहां फ़ातिमा, अजय उपाध्याय,विचार विभाग के प्रो. शशी कुमार सिंह, प्रेम चंद्र मुंशी, अमित कुमार, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के असफल अहमद, पंकज यादव, धीरू यादव, सिसिल साह,नीरज कुमार आदि ने भी शोक प्रकट किया।

कोई टिप्पणी नहीं: