बिहार : संविदाकर्मी कार्यपालक सहायकों को होली का उपहार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 मार्च 2021

बिहार : संविदाकर्मी कार्यपालक सहायकों को होली का उपहार

nitish-extend-contractual-executive-assistants
पटना : संविदाकर्मी कार्यपालक सहयाकों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने होली से पहले बिहार के ग्राम पंचायतों में संविदा पर कार्यरत कार्यपालक सहायकों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों में संविदा पर कार्यरत कार्यपालक सहायकों की सेवा अवधि 31 मार्च, 2022 तक के लिए बढ़ा दी है। इसे लेकर सरकार के पंचायती राज विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। पंचायती राज विभाग के तरफ से जारी आदेश के अनुसार कार्यपालक सहायकों की सेवा एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। सरकार के इस फैसले का लाभ पंचायतों में कार्यरत करीब सात हजार कार्यपालक सहायकों को मिलेगा। जानकारी हो कि इससे पहले बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्वान पर सभी कार्यपालक सहायकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।










live news, livenews, live samachar, livesamachar, 2good flipkart

कोई टिप्पणी नहीं: