दुमका 22 मार्च, झारखंड में संताल परगना प्रमंडल के दुमका, पाकुड़ और देवघर जिले के उपभोक्ताओं को 23 से 27 मार्च यानी पांच दिनों तक दिन में बिजली नहीं मिलेगी। इस अवधि में दुमका- मैथन पावरग्रिड संचरण लाईन सुबह सात बजे से संध्या चार बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। दुमका संचरण प्रमंडल के वरीय प्रबंधक ने सोमवार को जारी एक सूचना के माध्यम से यह जानकारी दी है। संचरण प्रमंडल के वरीय प्रबंधक द्वारा सर्वसाधारण के लिए जारी सूचना के मुताबिक 23 से 27 मार्च तक सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक 220 केवी द्विपथ दुमका मैथन पावरग्रिड संचरण लाईन पूरी तरह बंद रहेगी। इस कारण 220/132 केवी ग्रीड सब स्टेशन मदनपुर, दुमका को विद्युत आपूर्ति शून्य होगी। इस वजह से 132/33 के.भी.ग्रीड सब स्टेशन महारो, देवघर,और पाकुड़, 220/132/33 केवी ग्रीड सब स्टेशन गोविन्दपुर एवं 220/132/33 केवी ग्रीड सब स्टेशन जसीडीह को नगन्य विद्युत आपूर्ति रहेगी। सूचना के अनुसार मदनपुर ग्रीड में उक्त शटडाउन अवधि में 132/33 केवी ग्रीड सब स्टेशन महारो दुमका को 20-30 मेगावाट विद्युत उपलब्ध रहेगा जिससे 10 मेगावाट पाकुड़ को उपलब्ध कराया जाएगा और शेष विद्युत आपूर्ति क्रमवार तरीके से 33 केवी दुमका, सरैयाहाट, अमड़ापाड़ा, श्रीअमड़ा, पालाजोरी, मसलिया एवं बासुकीनाथ फीडरों को और पाकुड़ ग्रीड से 33 केवी फीडरों को प्रतिबंधित विद्युत आपूर्ति की जायेगी। संचरण प्रमंडल ने विद्युत उपभोक्ताओं को इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
सोमवार, 22 मार्च 2021
दुमका, देवघर और पाकुड़ को पांच दिन तक नहीं मिलेगी बिजली
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें