विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 05 मार्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 05 मार्च

राशन दुकानो पर वितरित हुए बाजरा से जनता नाराज 


vidisha news
विदिशाः- काले कृषि कानूनो को वापिस लेने एवं डीजल-पेंट्रोल, रसोई गैस में मूल्य वृद्धि व असहनीय महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज शहर के वार्ड 3 व 5  में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।  शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र राठौर ने बताया कि बढ़ती महंगाई में आम आदमी परेशान है। आम आदमी वेवस होकर महंगाई की मार झेल रहा है। असंगठित कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कटारे ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान के दौरान महिलाओं ने बताया कि उन्हे इस माह के राशन वितरण में आधा गेंहू और आधा बाजरा मिला है जिसे लेकर आम जनता खासतौर पर महिलाओं में बड़ा आक्रोश है। इस महंगाई के दौर में सरकार लोगो में राशन भी छीन रही है जो गरीब मजदूर मेहनतकश लोगो के साथ अन्याय है। आज हस्ताक्षर अभियान के दौरान देवेन्द्र राठौर अजय कटारे, प्रशांत शर्मा, धर्मेन्द्र सक्सेना, राजेन्द्र पाटोदी, सोनू राजपूत, खिलान सिंह शाक्य, मनोज कुशवाह, विनोद राजपूत, अनिल जैन, जावेद शालीमार, यश शर्मा, अमन सक्सेना, भगवत सिंह रघुवंशी दशरथ सेन, पर्वतसिंह गौड प्रहलाद अहिरवार राजकुमार डीडोंत आदि उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं: