मधुबनी : मुख्यमंत्री ने सामुदायिक किचन का वर्चुअल निरीक्षण किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 मई 2021

मधुबनी : मुख्यमंत्री ने सामुदायिक किचन का वर्चुअल निरीक्षण किया

cm-virtual-inspaction-covid-kitchen
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता)  17 मई को 11ः30 बजे पूर्वाहन में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा मधुबनी नगर परिषद् ,मधुबनी एवम् रामपट्टी सीसीसी   में चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का वर्चुअल निरीक्षण किया गया । इस दौरान नगर परिषद्, मधुबनी से जिलाधिकारी श्री अमित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ॰ सत्यप्रकाश, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर मधुबनी, श्री अभिषेक रंजन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी -सह- जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, मधुबनी श्री शैलेन्द्र कुमार तथा रामपट्टी कोविड केयर सेंटर से अपर समाहत्र्ता, मधुबनी श्री अवधेश राम एवम् आपदा प्रभारी  आदि मौजूद थे। माननीय मुख्यमंत्री को जिला पदाधिकारी श्री अमित कुमार ने नगर परिषद्,मधुबनी एवम् जिला में संचालित अन्य सामुदायिक किचन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ,जबकि रामपट्टी के बारे में अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया। इसके अतिरिक्त माननीय मुख्य मंत्री जी ने रामपट्टी अवस्थित सीसीसी सेंटर के संबंध में जिला पदाधिकारी से विस्तृत जानकारी ली।साथ ही माननीय मुख्य मंत्री जी ने वहां खाना खा रहे लोगों से स्वयं बात भी की । उल्लेखनीय है कि मधुबनी नगर परिषद् में कमजोर वर्ग के लोगों के लिए और रामपट्टी कोविड केयर सेंटर, मधुबनी में कोविड पेसेंट के परिजन के लिय चलाए जा रहे।इसके अतिरिक्त जयनगर,झंझारपुर एवम् बेनीपट्टी में भी कोराना संक्रमित लोगो के परिजन हेतु सामुदायिक किचन संचालित हो रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं: