पुडुचेरी सात मई, पुड्डुचेरी में ए. नमशिवायम को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुना गया है। भाजपा के विधायकों की शुक्रवार को यहां पार्टी कार्यालय में बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया। इस बीच केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी मुख्यमंत्री रंगासामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा और एआईएनआरसी दोनों से तीन-तीन मंत्री होंगे और वे अगले कुछ दिनों में शपथ लेंगे। तीन मंत्रियों में से भाजपा का एक उपमुख्यमंत्री भी होगा। अगले कुछ दिनों में इन छह मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है जिसके साथ ही मुख्यमंत्री समेत सरकार में सात मंत्री हो जाएंगे। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि नमशिवायम को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
शुक्रवार, 7 मई 2021
नमशिवायम बने भाजपा विधायक दल के नेता
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें