कोविड-19 संक्रमण से उबरा उमर खालिद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 मई 2021

कोविड-19 संक्रमण से उबरा उमर खालिद

umar-khalid-recover-from-covid
नयी दिल्ली, 13 मई, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र और 2020 के दिल्ली दंगा मामले में गिरफ्तार उमर खालिद कोविड-19 से उबर गया है और उसे तिहाड़ जेल में उसके प्रकोष्ठ में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद खालिद (33) को तिहाड़ जेल परिसर में अलग रखा गया था। खालिद की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में 24 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। खालिद को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में हिंसा के एक मामले में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: