मधुबनी : पश्चिमी कोशी नहर प्रमण्डल की समीक्षात्मक बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 जून 2021

मधुबनी : पश्चिमी कोशी नहर प्रमण्डल की समीक्षात्मक बैठक

kosi-canal-meeting-madhubani
11 जून 2021, मधुबनी: आज दिनांक-11.06.2021 को जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार के अध्यक्षता में पश्चिमी कोशी नहर प्रमण्डल के सभी 09 प्रमण्डलों के कार्यपालक अभियंता के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला विकास शाखा, प्रभारी, मधुबनी, कार्यपालक अभियंता, मुनहरा बराज प्रमण्डल, जयनगर, कार्यपालक अभियंता, पश्चिमी कोशी नहर प्रमण्डल, खजौली, कार्यपालक अभियंता, पश्चिमी कोशी नहर प्रमण्डल, बेनीपट्टी, कार्यपालक अभियंता, पश्चिमी कोशी नहर प्रमण्डल, सकरी, कार्यपालक अभियंता, पश्चिमी कोशी नहर प्रमण्डल, मधुबनी, कोशी नहर प्रमण्डल, सकरी, कार्यपालक अभियंता, पश्चिमी कोशी नहर प्रमण्डल, राजनगर,कोशी नहर प्रमण्डल, सकरी, कार्यपालक अभियंता, कमला नहर प्रमण्डल, जयनगर, कार्यपालक अभियंता, पश्चिमी कोशी नहर प्रमण्डल, झंझारपुर, कार्यपालक अभियंता, पश्चिमी कोशी नहर प्रमण्डल, अंधराठाढ़ी आदि उपस्थित थे। बैठक के दौरान पश्चिमी कोशी नहर परियोजना की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ कार्यान्वयन में आ रही बाधा, रैय्यतों को मुआवजा भुगतान, अतिक्रमण आदि की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा उन्हें निर्देश दिया गया कि कार्य में तेजी लायें एवं निर्धारित समय-सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण करायें। साथ हीं सभी अंचल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण बाद को निष्पादित करायें। बैठक में संवेदक द्वारा कार्य में अभिरूचि नहीं लेने की बात बताई गई। इसके संबंध में जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा कहा गया कि इसकी सूचना जिला मुख्यालय को दी जाय। यदि संवेदक कार्य में अभिरूचि नहीं लेते हैं तो उनके राशि की कटौती की जाय।

कोई टिप्पणी नहीं: