झारखण्ड में तालाबंदी का 1 जुलाई तक विस्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 24 जून 2021

झारखण्ड में तालाबंदी का 1 जुलाई तक विस्तार

jharkhand-lock-down-extand
रांची ,लाइव आर्यावर्त ,23 जून, झारखण्ड में 24 जून  से प्रारम्भ हो रहे अनलॉक -4 में  राज्य सरकार ने कोई नई छूट नहीं दी है। राज्य में सभी दुकानें पूर्ववत  सुबह ६ बजे से शाम ४ बजे तक ही खुलेंगी। सप्ताहांत में शनिवार शाम ५ बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक सम्पूर्ण तालाबंदी जारी रहेगी। इस फ़ौरन सिर्फ दूध और दवा की दुकानों ,पेट्रोल पंप ,चिकित्सा सम्बन्धी संस्थान  को खोलने  की अनुमति होगी। सप्ताहांत बंदी के दौरान अन्य किसी भी दुकान या संस्थान को खोलने की अनुमति नहीं है। इस दौरान रसोई गैस की आपूर्ति जारी रहेगी। सिनेमा हॉल , होटल के बैंक्वेट हॉल ,रेस्टोरेंट आदि नहीं खुलेंगें  पर  खाना पार्सल ले जाने की अनुमति है। सभी सरकारी व निजी कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता से कार्य करेंगें। शैक्षणिक संस्थान पूर्व की भांति फिलहाल बंद रहेंगें।   ज़िले व राज्य से बाहर आने जाने वालों के लिए  ई-पास की अनिवार्यता जारी रहेगी। अन्य राज्यों से आने वालों को झारखण्ड में ७ दिनों के होम कोरन्टाइन का पालन करना होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: