विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 03 जुलाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 जुलाई 2021

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 03 जुलाई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नव दंपति को रामचरित मानस भेंट कर दिया आशीर्वाद , मुख्यमंत्री अल्प प्रवास पर कुरवाई आए 


vidisha news
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अल्प प्रवास पर कुरवाई पहुंचे और विधायक श्री हरि सप्रे की बिटिया सुश्री मोना के विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नव युगल दम्पति सुश्री मोना और चिरंजीव कपिल को रामचरित मानस भेंट कर आशीर्वाद दिया।

 

 मुख्यमंत्री ने रोपा कदम का पौधा 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कुरवाई में वैवाहिक स्थल उत्सव गार्डन प्रांगण में कदम का पौधा भी रोपा।इस अवसर पर विधायक श्री सप्रे और उनके सम्बन्धी जनप्रतिनिधिगण के अलावा गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: