मधुबनी : जिला आयुष समिति के गठन की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

मधुबनी : जिला आयुष समिति के गठन की बैठक

distict-health-comittee
मधुबनी : 16 जुलाई, आज दिनांक-16.07.2021 को जिला पदाधिकारी -सह- अध्यक्ष, जिला आयुष समिति, मधुबनी श्री अमित कुमार के अध्यक्षता में जिला आयुष समिति, मधुबनी (गठन प्रकियाधीन) के गठन हेतु शासी निकाय की प्रथम बैठक जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न हुई। इस दौरान उप विकास आयुक्त, मधुबनी, उपाध्यक्ष, जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी, मधुबनी, सदस्य सचिव, असैनिक शल्य चिकित्सक -सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, मधुबनी, सदस्य जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी, सदस्य, जिला उद्यान पदाधिकारी, मधुबनी, सदस्य आयुष चिकित्सा संघ के अध्यक्ष एवं गैर सरकारी संगठन से डी०टी०एल० केयर इंडिया, मधुबनी आदि उपस्थित थे। बैठक के क्रम में जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा सर्वप्रथम सभी सदस्यों  से परिचय प्राप्त किया गया। जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा जिला आयुष समिति, मधुबनी के गठन एवं निबंधन प्रस्ताव पर विमर्शोप्रान्त सर्व-सम्मति से अनुमोदन किया गया एवं जिला आयुष समिति, मधुबनी के गठन प्रस्ताव को सर्व-सम्मति से पारित किया गया। जिला आयुष समिति के नियमानुसार निबंधन हेतु विभाग को भेजे जाने का निदेश दिया गया। साथ हीं जिला पदाधिकारी -सह- अध्यक्ष महोदय द्वारा कोषाध्यक्ष के पद पर सदस्यों के सर्व-सम्मति से डॉ० कुमार लक्ष्मीनारायण, आयुर्वेदिक चिकित्सा मुरलियाचक, मधुबनी को मानोनित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: