पटना. एसएक्ससीएमटी के छात्रों ने पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा दिया. सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एसएक्ससीएमटी), पटना के छात्रों ने राज्य की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस मनाया. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की कॉलेज इकाई के स्वयंसेवकों ने दीघा-सोनपुर पुल, कंकड़बाग, मंदिरी और कंगन घाट के पास सिंगल यूज प्लास्टिक बैग के बजाय पेपर बैग या कपड़े के बैग जैसे पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. स्वयंसेवकों ने एनएसएस के समन्वयक, श्री अजय कुमार, के नेतृत्व में दीघा-सोनपुर पुल, के पास स्थित जनार्दन घाट, कंगन घाट, कंकड़बाग और मंदिरी में कुछ इलाकों की सफाई की और कचरे को इकट्ठा करके कचरे के डब्बे में डाला. एसएक्ससीएमटी छात्रों के सामाजिक कार्य आंदोलन, यूथ फॉर फ्री इंडिया (वाईएफआई), के स्वयंसेवकों ने राजीव नगर और दीघा की मलिन बस्तियों का दौरा किया और वहां रहने वाले बच्चों को पॉलीथीन बैग के उपयोग के खतरों के बारे में बताया. एसएक्ससीएमटी के प्राचार्य फादर टी निशांत एसजे ने सभी स्वयंसेवकों को बधाई दी और पूरे वर्ष इस तरह के जागरूकता अभियानों की आवश्यकता पर जोर दिया.
रविवार, 4 जुलाई 2021
बिहार : जागरूकता अभियानों की आवश्यकता पर जोर दिया
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें