सोनिया और राहुल से मिले असम कांग्रेस के नेता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 अगस्त 2021

सोनिया और राहुल से मिले असम कांग्रेस के नेता

assam-congress-meet-sonia-rahul
नयी दिल्ली, 14 अगस्त, कांग्रेस की असम इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेन बोरा और राज्य के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं से हालिया चुनावी हार के कारणों पर चर्चा की। एक सूत्र ने बताया कि राहुल गांधी ने असम प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों को पुरजोर ढंग से उठाने का प्रयास करें ताकि अगली बार कांग्रेस की सरकार बने। गत 24 जुलाई को भूपेन बोरा को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही राणा गोस्वामी, कामख्या डे पुरकायस्थ और जाकिर हुसैन सिदकर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। कुछ महीने पहले हुए असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश संगठन में यह बदलाव किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: