दिल्ली,हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करके अखंड राष्ट्रवादी ने किया पार्टी का विस्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 अगस्त 2021

दिल्ली,हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करके अखंड राष्ट्रवादी ने किया पार्टी का विस्तार

  • उत्तर प्रदेश समेत देश में संगठन को मजबूत बना रही है अखंड राष्ट्रवादी पार्टी : मनोज यादव 

national-akhand-party
नई दिल्ली। अखंड राष्ट्रवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों व प्रदेश स्तर पर पार्टी संगठन के पुनर्गठन का काम तेजी के साथ शुरू किया है। इसमें सभी जिलों में सक्रिय पूर्व सांसद स्व. ठाकुर अमर सिंह के समर्थकों एवं अखंड राष्ट्र का सपना देखने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को अहम पद सौंपे जा रहे हैं। इस आशय की जानकारी उत्तर प्रदेश,हरियाणा और दिल्ली के प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि पार्टी ने बड़े विचार - मंथन के बाद हरियाणा और दिल्ली प्रदेश अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंप दी है। उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और पार्टी में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए योग्य लोगों को पार्टी को आगे बढ़ाने का काम दिया जा रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मनोज यादव ने कहा की हमारे आदर्श रहे माननीय स्व अमर सिंह  के सपनों में अखंड राष्ट्र का सपना हमेशा दिखा जाता था आज हम मिलकर उन्हीं के सपनो को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तरप्रदेश में योगी और केंद्र में मोदी दोनों ही नेता देश को अखंड राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं और हमारी पार्टी भी इस यज्ञ में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है।  अखंड राष्ट्रवादी पार्टी एक राजनैतिक पार्टी है जो सनातन धर्म की रक्षा के लिए क्षत्रियो की अगुवाई में बनी है जिसमे सभी वर्गों को सम्मान मिलता है। भारत को बचाने के लिए इसकी स्थापना जरूरी था जो राष्ट्र और स्वयं के स्वाभिमान को बचाने में प्राण न्योछावर करने वाले महाराणा प्रताप के नियमो व आदर्शों के अनुसार ही चल रही है। मनोज यादव ने दिल्ली के होटल एम्बेसडर में में एक सादे समारोह में दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष योगेश यादव और महासचिव पद पर वेद प्रकाश को नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव एवं महासचिव वेद प्रकाश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मनोज यादव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम माननीय स्व.अमर सिंह के सपने को साकार करने और देश को अखंड राष्ट्र बनाकर देश के नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्र समर्पण की भावना को जागृत करने का पूर्ण प्रयास करेंगे और दिल्ली में एक मजबूत संगठन और राजनीतिक विकल्प जनता को देंगे। इस मौके पर राजनीति,शिक्षा और पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: