बिहार : पालीगंज के पूर्व विधायक जर्नादन शर्मा का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

बिहार : पालीगंज के पूर्व विधायक जर्नादन शर्मा का निधन

ex-congress-mla-died
पटना। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पालीगंज के पूर्व विधायक जर्नादन शर्मा का आज नई दिल्ली के निजी अस्पताल में आक्समिक निधन हो गया। वे कुछ महीने से बीमार चल रहे थे।  बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0मदन मोहन झा ने जर्नादन शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते  हुए कहा कि जर्नादन शर्मा कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित एवं निष्ठावान नेता थे। उनके निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। वे अपने पीछे एक पुत्र समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करें।   शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजित शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, डा0 अशोक कुमार, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, एम.एल.सी. प्रेम चन्द्र मिश्रा, विधायक सिदार्ध, ए.आई.सी.सी. सचिव चंदन यादव,ए.आई.सी.सी. चीफ मीडिया काॅर्डिनेटर संजीव सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कुमार, ब्रजेश पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, गजानंद शाही, लाल बाबू लाल, डा0 हरखू झा, अमिता भूषण, आनन्द माधव, जया मिश्रा, कुमार आशीष,राजेश कुमार सिन्हा,गुंजन पटेल, राकेश कुमार सिंह पप्पू, आशुतोष शर्मा, धनंजय शर्मा, अमित कुमार,स्नेहाशीष वर्धन, मृणाल अनामय, राजीव सिन्हा,निरंजन कुमार ने शोक व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: