बिहार : राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष हैं नीता डिसूजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 अगस्त 2021

बिहार : राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष हैं नीता डिसूजा

  • * बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा अमिता भूषण के द्वारा खुशी जाहिर 

neeta-disouza

पटना, 19 अगस्त। 
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पत्र जारी कर सुश्री नीता डिसूजा को राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुश्री डिसूजा की नियुक्ति पर बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा अमिता भूषण ने खुशी जाहिर करते हुए नए अध्यक्ष को मिले दायित्व के लिए उन्हें शुभकानाएं देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है।  दिल्ली स्थित महिला कांग्रेस कार्यालय में सुश्री नीता को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इनकी नियुक्ति से महिला कांग्रेस के  दायित्वों का निर्वहन करने में एक नई ऊर्जा का एहसास है। सुश्री नीता का दल के प्रति निष्ठापूर्ण समर्पण और इनके अनुभव से महिला कांग्रेस एक नए कलेवर के साथ जनसेवा का कार्य करेगी।  इधर प्रदेश के महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी सुश्री डिसूजा को शुभकामनाएं प्रेषित की है। शुभकामना संदेश देने वालों में डॉ अनिता, सुनीता साक्षी, मोनी पासवान, संयोगिता सिंह आदि ने इनकी नियुक्ति पर हर्ष जाहिर किया।

कोई टिप्पणी नहीं: