मधुबनी : स्वतंत्रता दिवस के आयोजन हेतु बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 अगस्त 2021

मधुबनी : स्वतंत्रता दिवस के आयोजन हेतु बैठक

prepration-for-indipendence-day
मधुबनी, 11 अगस्त, आज दिनांक-11.08.2021 को जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार के अध्यक्षता में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के सफल आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, मधुबनी, अनमुण्डल पदाधिकारी, सदर मधुबनी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम, मधुबनी, जिला नजारत उप समाहर्त्ता, मधुबनी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के क्रम में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के सफल आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा किया गया तथा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। उक्त समारोह के आयोजन कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए करने का निदेश दिया गया एवं जिला लोगो के चयन उपरांत विजेता को उचित सम्मान दिये जाने का निर्णय लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: