अमेरिका को इस वर्ष 3,120 अरब डॉलर के बजट घाटे का अनुमान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 अगस्त 2021

अमेरिका को इस वर्ष 3,120 अरब डॉलर के बजट घाटे का अनुमान

usa-will-have-3120-arab-deficit-budget
वाशिंगटन 28 अगस्त, अमेरिका की संघीय सरकार ने अर्थव्यवस्था में उम्मीद से बेहतर सुधार के बीच इस साल का बजट घाटा 3,120 अरब डॉलर रहने का अनुमान लगाया है। यह मई में लगाए गए अनुमान से करीब 555 अरब डॉलर कम है। अर्थव्यवस्था में सुधार के बावजूद अमेरिका सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह 30 सितंबर को समाप्त होने वाले बजट वर्ष में 3,120 अरब डॉलर के घाटे का अनुमान लगा रही है। अमेरिका के इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा बजट घाटा होगा। पिछले वर्ष अमेरिका का बजट घाटा उसके इतिहास में सबसे अधिक 3,130 अरब डॉलर था। अमेरिका सरकार का अनुमान है कि अगले एक दशक के दौरान किसी भी साल वार्षिक घाटा 1,000 अरब डॉलर से कम रहने की संभावना नहीं है। राष्ट्रपति जो बाइडन की नेतृत्व वाली सरकार ने एक अक्टूबर, 2021 से शुरू होने वाले बजट वर्ष के लिए 1,540 अरब डॉलर के बजट घाटे का अनुमान लगाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: