बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री की 107वीं जयन्ती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 सितंबर 2021

बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री की 107वीं जयन्ती

bhola-paswan-shastri-anniversiry-bihar
पटना, 21 सितम्बर। आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने की।  सर्वप्रथम स्व0 भोला पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यापर्ण किया।इस अवसर पर स्व0 भोला पासवान शास्त्री के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री, बिहार ही नहीं बल्कि देश के बड़े कद्दावर नेता थे। वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे एवं इन्दिरा गाँधी के कार्यकाल में केन्द्रीय मंत्री भी थे। डा0 झा ने कहा कि स्व0 भोला पासवान शास्त्री की ईमानदारी, कर्त्तव्य परायणता एवं देशभक्ति की मिशाल देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।आज कृतज्ञ देश स्व0 शास्त्री के देश निर्माण में योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है।  इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के अलावे मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनन्द माधव,जया मिश्रा, कुमार आशीष, चुन्नू सिंह, अरविन्द लाल रजक, सौरभ कुमार सिन्हा,धनंजय शर्मा, शशि रंजन, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, असफर अहमद, रीता सिंह, मृणाल अनामय,मंजीत आनन्द साहू, प्रदुम्न कुमार यादव, राजीव सिन्हा, निरंजन कुमार, रूमा सिंह,अमित कुमार सिंह, चन्द्रशेखर ठाकुर, निधि पाण्डेय, कुमार गौतम, वेद प्रकाश, रवि कुमार, प्रशान्त कुमार, राहुल कुमार सिंह ने भी स्व0 भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण किया।

कोई टिप्पणी नहीं: