बिहार : दूसरे चरण के पंचायत चुनाव प्रचार अभियान समाप्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 सितंबर 2021

बिहार : दूसरे चरण के पंचायत चुनाव प्रचार अभियान समाप्त

  • दूसरे चरण के चुनाव क्षेत्रों में उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी 

bihar-panchayat-election-2nd-phase

पटना।
दूसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार अभियान सोमवार को समाप्त हो गया। दूसरे चरण के चुनाव को लेकर 34 जिलों के 48 प्रखंडों में 29 सितंबर को मतदान होगा। दूसरे चरण के चुनाव क्षेत्रों में उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है। 


जिन 34 जिलों और 48 प्रखंडों में 29 सितंबर को मतदान होगा।जो इस प्रकार है:-

जिला    प्रखंड 

पटना  : पालीगंज 

बक्सर : राजपुर 

रोहतास : रोहतास व नौहट्टा 

नालंदा :  थरथरी व गिरियक 

कैमूर   :  दुर्गावती 

भोजपुर  :  पीरो 

गया  :     टेकारी व गुरारू 

नवादा  :   कौआकोल 

औरंगाबाद :  नबीनगर 

जहानाबाद :  घोसी 

अरवल  :   अरवल 

सारण  :    मांझी 

सीवान  :    सीवान सदर 

गोपालगंज :  विजयीपुर 

वैशाली   :  हाजीपुर 

मुजफ्फरपुर : मड़वन व सरैया 

पूर्वी चंपारण : मधुबन, फेनहारा व तेतरिया 

पश्चिमी चंपारण : चनपटिया 

सीतामढी  :     चोरौत व नानपुर 

दरभंगा    :     बेनीपुर व अलीनगर 

मधुबनी    :     पंडौल व रहिका 

समस्तीपुर   :    ताजपुर, पूसा व समस्तीपुर 

सुपौल   :      प्रतापगंज 

सहरसा   :      कहरा 

मधेपुरा    :     मधेपुरा 

पूर्णियां     :    बनमनखी 

कटिहार     :    कुरसेला, कटिहार, हसनगंज व डंडखोरा 

अररिया   :     भरगामा 

बेगूसराय   :    भगवानपुर 

खगड़िया :      जिला प्रा.नि.क्षे. संख्या-17 व 18

मुंगेर  :        टेटियाबम्बर 

जमुई  :        ई. अलीगंज 

भागलपुर:       जगदीशपुर 

बांका    :      बांका


त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत का द्वितीय चरण का चुनाव 29 सितंबर को होगा.पश्चिम चम्पारण जिला में कुल 42 जिला परिषद सीट है.इसमें चनपटिया जिला परिषद क्षेत्र में 3 सीट है.इसमें क्षेत्र संख्या 31 महिला आरक्षित सीट है.इस आरक्षित सीट में सशख्त महिला उम्मीदवार आरजू परवीन हैं.यह महिला उम्मीदवार कहती हैं कि मेरे खिलाफ कोई टक्कर में नहीं है.बी.ए.उर्तीण आरजू परवीन सादगी की प्रतिमूर्ति हैं. प्रत्याशी पति नसीम अहमद उर्फ पिंटू बाबू और उनके सहयोगियों ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जोरशोर से चनपटिया जिला परिषद के गुरवलिया, टुनिया बिशुनपुर, कुरवा मठिया,चुहड़ी, पश्चिम तुर्हा पट्टी, चरगाहा, पूर्वी तुर्हा पट्टी और सीरसिया के आठों पंचायतों में डोर टू डोर कंपैन चलाया. इसमें लगभग पचास हजार वोटर हैं. त्रिस्तरीय पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पंच एवं सरपंच के पदों के लिए आगामी 29 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार की देर शाम प्रचार का शोर थम गया.प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न पंचायत के विभिन्न पदों के उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं के समक्ष संपर्क कर वोट देने की अपील की गई.वहीं सशक्त समाज की यही पहचान,हिन्दू मुस्लिम एक समान क्षेत्र का हो चहुँमुखी विकास, अमीर-गरीब  एक समान ग्राम पंचायत राज चुहड़ी क्षेत्र सं.20 से पंचायत समिति पद की सुयोग्य महिला उम्मीदवार रानी प्रकाश जमकर पसीना बहायी.

कोई टिप्पणी नहीं: