पटना, 30 सितंबर। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कुशेश्वर स्थान विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशी चयन और स्थानीय कांग्रेसजन से परामर्श के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार सिंह ने बताया कि पांच सदस्यीय चयन सह परामर्श समिति में आनंद माधव, कपिलदेव प्रसाद यादव, कैसर खान, आईपी गुप्ता और अजय पासवान को नियुक्त किया गया है। समिति के सदस्यों द्वारा 2 अक्टूबर को संध्या 5 बजे तक प्रदेश मुख्यालय में अपना प्रतिवेदन जमा करना है। बता दें कि कुशेश्वरस्थान पहले सिंघिया विधानसभा सीट का हिस्सा था। वहां से कांग्रेस के डा. अशोक कुमार विधायक चुने जाते रहे। परिसीमन के बाद 2010 में अस्तित्व में आए कुशेश्वरस्थान में भी उन्होंने भाग्य आजमाया। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सन 2020 के चुनाव में डा. अशोक कुमार करीब सात हजार मतों से चुनाव हार गए थे। ऐसे में जदयू इस सीट को पहले से अपनी झोली में मान रहा है। लेकिन पिछले दिनों कार्यकर्ताओं की बैठक में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीटों पर राजद के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यहां से जीत का दावा भी किया। राजद ने उप चुनाव के दोनों सीट पर दावा ठोका है.इसके साथ ही महागठबंधन के बंधन टूटने का आसार बढ़ गया है.ऐसी परिस्थिति में टूटना तय है.
गुरुवार, 30 सितंबर 2021
बिहार : कुशेश्वरस्थान विस उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किये ऑब्जर्वर
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें