पेरिस, चार अक्टूबर, फ्रांस में रोमन कैथोलिक चर्च में बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रहे स्वतंत्र आयोग का मानना है कि पिछले 70 साल में चर्च में काम करने वाले पादरियों में से दो तिहाई यानी लगभग 3,000 लोग यौन उत्पीड़न में शामिल रहे हैं। आयोग के अध्यक्ष ज्यां-मार्क सौवे ने अखबार जर्नल दू दिमांशे में रविवार को प्रकाशित साक्षात्कार में यह अनुमान व्यक्त किया है। आयोग लगभग ढाई साल से इस मामले में पड़ताल कर रहा है। इसके अंतिम पूर्ण नतीजे मंगलवार को जारी किये जा सकते हैं। सौवे ने यौन उत्पीड़न के शिकार लोगों की संख्या नहीं बताई लेकिन कहा कि रिपोर्ट में नया आकलन शामिल है। बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वालों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि 1950 के दशक से काम करने वाले चर्च के 11,500 पादरियों और अन्य लोगों में से उनकी संख्या 3,000 है।
सोमवार, 4 अक्टूबर 2021
फ्रांस में कैथोलिक चर्च में बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वालों की संख्या 3,000
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें