बिहार : प्रियंका गांधी को रिहा करो के नारे लगाते कांग्रेसी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अक्तूबर 2021

बिहार : प्रियंका गांधी को रिहा करो के नारे लगाते कांग्रेसी

bihar-congress-protest-for-priyanka-gandhi
पटना, 4 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के द्वारा मृत किसानों के परिजनों से मिलने कांग्रेस के महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी के खिलाफ बिहार युवाकांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया। सैकड़ों की संख्या में शामिल युवा और छात्र योगी सरकार मुर्दाबाद, किसानों को न्याय दो, प्रियंका गांधी को रिहा करो के नारे लगा रहे थे।  मौके पर प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए श्री गुंजन पटेल ने कहा कि जहाँ योगी सरकार को नरसंहार में संलिप्त केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा को संरक्षण देने के वजाय गिरफ्तार करना चाहिए, वहीं मृत किसानों के परिजनों से मिल उनकी आँसू पोछने जा रही कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को गिरफ्तार कर अपनी मानसिकता साफ कर दी है। उन्होंने अविलम्ब हत्यारे को गिरफ्तार करने और श्रीमती प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग की।  मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम, श्रीकृष्ण हरि, मुकुल यादव, अजिष्णु कुमार भारती, रौशन राज, दीपक कुमार, ब्रजेश यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसजन उपस्थित थे। 


कोई टिप्पणी नहीं: