बिहार : उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी जाप : पप्पू यादव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 अक्तूबर 2021

बिहार : उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी जाप : पप्पू यादव

pappu-yadav-will-support-congress-in-bypoll
पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आगामी उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन का ऐलान कर है। प्रेस वार्ता कर पप्पू यादव ने बताया कि बिहार में कांग्रेस बिहार को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ रही हैं। इस कारण बिहार को बचाने के लिए जाप आगामी उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया हैं। पप्पू यादव ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस महागठबंधन से अलग होकर पूरी ताकत के साथ लड़ रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने हमारी पार्टी से समर्थन मांगा है। कांग्रेस के समर्थन मांगने को लेकर आज जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय कमिटी की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन देने का फैसला लिया गया। देश के हालात को देखते हुए पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला लिया हैं। पार्टी के सभी नेता आज से ही तारापुर और कुशेश्वर स्थान में चुनाव प्रचार में लग जाएंगे। मैं खुद 26, 27, 28 अक्टूबर को दोनों विधानसभा में प्रचार करूंगा।


पप्पू यादव ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार का विपक्ष नकारा है। कभी सड़कों पर नहीं उतरता है। विपक्ष के नेता का भाजपा से आंतरिक गठबन्धन है। पप्पू यादव ने बताया कि आज बिहार की स्थिति बहुत ही खराब है। बिहारियों का हर जगह अपमान हो रहा हैं। कश्मीर में बिहारियों की हत्या हो रही हैं। आज भी हजारों बिहारी काश्मीर में फंसे हुए है। सत्ता पक्ष और विपक्ष को इन बिहारियों से कोई मतलब नहीं है। जन अधिकार पार्टी बिहारी मजदूरों को काश्मीर से सुरक्षित वापसी के लिए बिहार सरकार से आग्रह करती हैं। अगर सरकार बिहारी मजदूरों को वापस लाने में असमक्ष है तो जाप पार्टी अपनी मदद से बिहारियों को वापस लाएगी। पप्पू यादव ने कहा कि अगर राष्ट्रपति के लिए 100 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए जा सकते है तो बिहारियों को वापस लाने के लिए प्लेन की सुविधा क्यों नहीं दी जा सकती हैं। जन अधिकार पार्टी 50 लाख रुपये खर्च कर बिहारी मजदूरों को कश्मीर से सुरक्षित वापस लाएगी। पप्पू यादव ने बताया कि मिथिला में बाढ़ के हालात है। हमारा मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वे अविलम्ब कोसी और सीमांचल क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त इलाके घोषित कर किसानों के सभी तरह के कर्ज को माफ करें। पप्पू यादव ने बताया कि आज कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास से मुलाकात हुई है। आज देश के जो हालात हैं, किसानों का आंदोलन को कुचला जा रहा है। अडानी और अम्बानी के लिए सभी सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है। 110 रुपया पेट्रोल, और 1000 प्रति सिलिंडर गैस खरीद रहे हैं। जनता महंगाई से कराह रही हैं। कांग्रेस इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर लड़ाई लड़ रही हैं। जन अधिकार पार्टी आने वाले समय में कांग्रेस के साथ मजबूती से केंद्र में बैठी तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगीं। बिहार से पलायन को रोकना और गरीबी हटाना हमारी पार्टी की प्रमुख प्रमुखता है।

कोई टिप्पणी नहीं: