पटना : बिहार में होने वाले दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में तनातनी हो गई है। राजद ने जिस तरह कांग्रेस को औकात बताई है, उसके बाद से बिहार कांग्रेस के नेता लगातार राजद और तेजस्वी यादव पर लगातार हमलावर हैं। कांग्रेस नेतायों द्वारा कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने भाजपा को मदद करने के लिए महागठबंधन को कमजोर किया है। वहीं,लगातार लगाए जा रहे आरोप के बाद राजद ने भी स्पष्ट कर दिया है कि दोनों विधानसभा सीटों पर राजद के उम्मीदवार नामांकन करेंगे। इसको लेकर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि महागठबंधन को तभी मजबूत बना सकते हैं जब राजद मजबूत रहे। जगदानंद सिंह ने कहा कि हमारा मकसद विरोधियों को पटखनी देना है हम इसके लिए सभी का सहयोग मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी का सम्मान करते हैं हमारे मन में ऐसी कोई बात नहीं। उपचुनाव को लेकर जगदानंद सिंह ने कहा कि मैं शुरू से कह रहा हूं कि महागठबंधन हर सीटों पर लड़ेगा। राजद मजबूत रहेगा तब अपने महागठबंधन के साथियों को सहयोग करेगा। यह किसने कह दिया हर सीट पर महागठबंधन लड़ेगी। राजद हर सीट पर महागठबंधन के सभी लोगों को जीताने का काम करेंगी। इसके साथ ही जगदानंद सिंह ने कहा कि मदन मोहन झा से तीन बार बात हुई है। हमलोग महागठबंधन के साथी है। सबका सहयोग मानते है सबकों सहयोग देते है। हमारे द्वारा तो सबका सम्मान किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस सूत्रों की माने तो राजद से भड़की कांग्रेस ने अब दोनों सीटों पर अपना अलग उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने राजद को अल्टीमेटम दिया है कि यदि राजद 24 घंटे के अन्दर अपने कुशेश्वरस्थान सीट से अपने उम्मीदवार का नाम वापस नहीं लेती है तो कल ही कांग्रेस दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगी।
मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021
बिहार : उपचुनाव में नहीं होगी उम्मीदवारों के नाम की वापसी : जगदानंद
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें