सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 01 अक्टूबर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 अक्तूबर 2021

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 01 अक्टूबर

शिवजी कॉलोनी में पहुुंचकर भाजपा महिला, मोर्चा ने किया 71 तुलसी पौधों का वितरण

सेवा समर्पण अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन 

  • बचपन से  वृद्ध अवस्था तक महिलाओं के लिए , चलाई जा रहीं है अनेक लाभ दायक  योजनाएं

sehore news
सीहोर। शिवजी कॉलोनी में मातृशक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महिलाओं के द्वारा सामुहिक रूप से 71 तुलसी के पौधों का पूजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन पखवाड़े के अंतर्गत सेवा समर्पण अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया।  महिला कार्यकर्ताओं ने जिला मीडिया प्रभारी सुनीता राठौर के मुख्य अतिथिय में बूथ अध्यक्ष सोनू ठाकुर के संयोजन में भजन कीर्तन कर प्रधानमंत्री की दीर्घायू की कामना कर तुलसी माता से प्रार्थना की गई। महिला कार्यकर्ताओं ने शिवाजी कॉलोनी के घर घर पहुंचकर मोदी जी के 71वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 71 तुलसी पौधों का वितरण किया। कार्यक्रम में पहुंची महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रीना मिश्रा, जिला सहकोषाध्य्क्ष भाजपा संध्या बजाज,जिला मंत्री तारा कटारिया का महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया। महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री सुनीता राठौर ने कहा की तुलसी माता हिन्दू धर्म में पूजनीय है तुलसी में अनेक औषधीय गुण भी होते है। जिस घर में तुलसी होती है वह घर अपने आप में मंदिर बन जाता है प्रधानमंत्री ने भी आयूर्वेद को उपचार में प्रधानता दी है। उन्होने कहा की केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बचपन से लेकर वृद्ध अवस्था तक महिलाओं के लिए अनेक लाभ दायक योजना चलाई जा रहीं है सरकारी अस्पतालों में जच्चा और बच्चा के लिए स्वास्थ्य से संबधित योजनाएं है इस प्रकार सरकारी स्कूलों में भी बेटियों के लिए बहूत कुछ किया जा रहा है। कामकाजी महिलाओं के लिए आय बढाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित है। उज्जवला योजना, मातूशक्ति योजना गर्भवति योजना महिलाओं से संबंधित है। महिलाओं को अनेक प्रकार से लाभाविंत किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश पाराशर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अर्चना चौहान, उमा जोशी, लक्ष्मी कुशवाहा, सकून राठौड़, फूलवती राठौर ,राजू पीलोदिया ,सुनीता आर्य ,गायत्री जोशी ,विमला राठौर ,प्रेमलता तिलहरिया ,रामकली बाई, मधुपुष्पद सुनीता सिलावट ,संगीता ब्रजवासी ,छाया परमार ,सरोज जैन ,चमेली धुमलिया ,मुन्नी धुमिया ,चन्दा रानी ,भगवती मालवीय ,सुनीता यादव ,शारदा सेन ,अंजू ताम्रकार ,शशि रैकवार,रुक्मणी विश्वकर्मा ,दुर्गा रैकवार ,लक्ष्मी रैकवार ,सुनीता विश्वकर्मा, मीना यादव, सुनीता राय, राकेश शर्मा, कार्तिक ठाकुर,कैलाश जोशी ,मनीष पटेल ,पवन तिलहरिया सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक सोनू ठाकुर के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


कर्जामुक्ती ना भंवतर ना बीमा सिर्फ किसानों को मिला धोखा, अल्पवृष्टि कीटों से नष्ट हुई फसल,खाद मूल्यवृद्धि हो वापस - बैरागी


सीहेार। कर्जा मुक्ती ना भंवतर ना बीमा सिर्फ सरकार से किसानों को धोखा ही मिल रहा है। अल्पवृष्टि कीटों से खरीफ की फसल नष्ट हो चुकी है। खाद मूल्यवृद्धि हो सरकार वापस नहीं ले रही है। आवश्यक जरूरतों के अलावा बिजली बिल, बैंक का ऋण, कृषि लागत की बकाया राशि आदि के भुगतान के लिए किसान मंडियों में अपनी उपज एमएसपी से कम दामों पर बेचने को मजबूर हैं। मंडी में व्यापारी खरीद कर किसानों से खुली लूट कर रहे है। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश महासचिव प्रहलाद दास बैरागी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री को स्मरण कराते हुए कहा की सरकार ने 2019 की सोयाबीन की फसल का भावांतर तथा गेंहू पर बोनस देने का वादा किया था  लेकिन वह भी अभी तक किसानों को नहीं मिला है। वर्ष 2020 प्रधानमंत्री फसल बिमा विगत वर्ष की राहत राशि जिसकी 25 प्रतिशत राहत राशि किसानों को दी गई थी शेष 75 प्रतिशत राशि अभी तक नही दी गई है। इधर खरीफ की फसल अल्पवृष्टि एवं कीट व्याधि से नष्ट होने पर दो बार 33 प्रतिशत राहत राशि दी गई शेष 34 प्रतिशत राशि अभी तक नही दी गई है। किसानों को तत्काल फसल बीमा की राशि दिलाई जाए तथा कोरोना लाकडाउन में हुए बागवानी, दूध उत्पादन करने वाले किसानों को नुकसान का मुआवजा तत्काल दिया जाए। श्री बैरागी ने कहा की 2021 में खरीफ बीज सरकार उपलब्ध नही करा पाई किसानो ने 10 से 15 हजार रुपए प्रति १०० किलों  बीज खरीद कर बोया  है उस समय कृषि मंत्री अन्य फसल बौने के लिए कहते थे लेकिन मध्यप्रदेश सरकार भी समर्थन मूल्य पर खरीदी नही कर रही है ,जबकि प्रदेश मे मक्का का रकबा  50 प्रतिशत है। उन्होने रोष प्रगट करते हुए कहा है की पहले किसान को सरकार सोयाबीन का बीज  उपलब्ध कराने मे असफल रही उपर से अल्प वृष्टि के कराण किट रोग वर्तमान मे वर्षा सुखी फसल को भारी नुकसान हो रहा है। कांग्रेस की सरकार ने दो लाख रुपये तक की कर्ज माफी की योजना लागू की थी जिसे आपकी सरकार ने बंद कर दिया है। सभी किसानों के समस्त कर्जे माफ  किए जाए।   बैरागी ने कहा की बिजली विभाग 3 हॉर्स पावर के मोटर पंप का 5 हॉर्स पावर तथा 5 हॉर्स पावर के मोटर पंप का 7.5 हॉर्स पावर का अवैध बिल वसूला रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाने और बिजली बिल माफी किए जाने की जरूरत है।  बिजली विभाग की लापरवाही से करंट की चपेट में आकर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके परिजन को पांच लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का प्रावधान है लेकिन विभाग पूरी क्षतिपूर्ति राशि पीडि़त परिवार को नहीं देता है। अखिल भारतीय किसान सभा किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करने और सभी मांगें पूरी करने की मांग करती है।


2 अक्टूबर गांधी जयंती पर भाजपा सेवा समर्पण अभियान के तहत सभी मंडलों में स्वच्छ्ता व नदियों की सफाई के विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित


सीहोर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से शुरू हुए सेवा समर्पण अभियान के तहत 2 अक्टूम्बर शनिवार को सीहोर जिले के सभी 19 मंडलों में स्वच्छता अभियान के तहत सभी मंडलों में बहने वाली प्रमुख नदियों की 71 स्थानों पर विशेष सफाई अभियान के तहत नदियों की सफाई की जायेगी। इस अभियान के तहत ही नागरिको को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं खादी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का संकल्प दिलाया जाएगा। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर सीहोर जिले में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता के विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील  संचेती ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की भाजपा सीहोर जिले के अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने 2 अक्टूम्बर को आयोजित होने वाले इस अभियान के कार्यक्रमो को सभी मंडलों में सुव्यवस्तिथ रूप से सम्पन्न कराने हेतु भाजपा नेता श्री जसपाल अरोरा,कल्याणसिंह ठाकुर,रघुवीरसिंह चौहान को प्रभारी नियुक्त किया है। संचेती ने बताया की स्वच्छता के कार्यक्रमो का आयोजन मंडल स्तर पर होगा। मंडल क्षेत्र की जो भी प्रमुख नदिया-तालाब है 2 अक्टूम्बर दिन शनिवार को इन  नदियों -तालाबों की 71 स्थानों पर सफाई के कार्यक्रम आयोजित होंगे,साथ ही नागरिको को प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ दिलाने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


सात अक्टूबर को निकाली जाएगाी अग्रसेन जयंती पर शोभा यात्रा, आज रंगोली, चेयर रेस और फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन


सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र के वंशज, अग्रकुल प्रवर्तक और समाजवाद के प्रणेता श्रीश्री 1008 महाराजाधिराज अग्रसेन की जयंती महोत्सव का आयोजन आस्था के साथ किया जा रहा है। आगामी सात अक्टूबर को कोरोना गाइड लाइन के साथ महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी की पूजा अर्चना के पश्चात शाम को साढ़े चार बजे से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जयंती के महोत्सव को लेकर हर रोज विभिन्न आयोजन किए जा रहे है। शुक्रवार को शहर के बड़ा बाजार में लक्की गेम प्रतियोगिता बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा वृन्दावन धाम की झांकी गौशाला सहित सजाई गई। इसके अलावा दोपहर में माइंड गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा शाम को 17 वर्ष से 23 साल तक के वर्ग के लिए लक्की गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा रात्रि आठ बजे से लॉक डाउन काल पति के साथ का भी आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित स्वस्थ शिशु में प्रथम स्थान प्रथम स्थान जियांस रुठिया, दूसरा स्थान व्यांसी अग्रवाल और तीसरा स्थान यशक्ति अग्रवाल रही। इसके अलावा लक्की गेम प्रतियोगिता दो से पांच साल तक में प्रथम स्थान कोमल आशीष गुप्ता, दूसरा स्थान कुशाग्र हीरओम गुप्ता और तीसरा स्थान सिया गोयल। इसके अलावा छह से आठ साल लक्की गेम में प्रथम स्थान काव्या अग्रवाल, दूसरा स्थान आशी कमल अग्रवाल, तीसरा स्थान अबीर अग्रवाल और चौथे स्थान सार्थक रोहिला रहे। इधर महिलाओं के लिए लक्की गेम में प्रथम स्थान ज्योति रुठिया, दूसरा संध्या मोदी और तीसरा स्थान बृज मोदी ने प्राप्त किया। महिलाओं के सामूहिक गेम में प्रथम स्थान रचना गर्ग, दूसरा स्थान ऐला गर्ग और तीसरा स्थान महक रोनक अग्रवाल ने प्राप्त किया।  जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर डेढ़ फूल पत्तियों की रंगोली, दोपहर साढ़े तीन बजे चेयर रेस और रात्रि सात बजे से बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 


संकल्प वृद्धाश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस, वृद्धों की सेवा ही सही मायने में ईश्वर सेवा है-विधायक सुदेश राय


सीहोर। वर्तमान में वृद्धों की सेवा ही सही मायने में ईश्वर की सेवा है। संकल्प वृद्धाश्रम द्वारा जो असहाय वृद्धों की सेवा की जा रही है उसके लिए में केन्द्र के पदाधिकारियों और संचालक का साधुवाद देना चाहता हूं। उक्त विचार शहर के सैकड़ाखेड़ी में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथ के रूप में मौजूद विधायक सुदेश राय ने कहे। इस मौके पर उन्होंने यहां पर मौजूद बड़ी संख्या में वृद्धों का सम्मान करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को अपने बुजुर्गों माता-पिता की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि समाजसेवी श्रीमती अरुणा राय, श्रीमती संतोष विजयवर्गीय, भाजपा नेता सीताराम यादव, राजकुमार गुप्ता, माया राम गौर, डॉ. बीके चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक श्रवण कुमार पचौरी का स्वागत संकल्प वृद्धा आश्रम की ओर से संकल्प के संस्थापक वीपी सिंह, संचालक राहुल सिंह, श्रीमती निशा सिंह आदि ने किया। कार्यक्रम के दौरान यहां पर मौजूद संचालक श्री सिंह ने कहा कि मैं हमेशा वृद्धों की सेवा करता रहूंगा क्योंकि वृद्ध जन ही हमारे लिए मार्गदर्शक और गुरू है। उनकी सेवा करने से बड़ा कोई कार्य नहीं है। इस दौरान शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें एक मासूम बच्ची फल्गुनी पुरोहित पिता चंदू पुरोहित ने वृद्धों के प्रति गीतों से समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन राजधानी भोपाल के वक्ता के रूप में मौजूद प्रशांत सेंगर ने किया था। इस दौरान संकल्प वृद्धा आश्रम के संस्थापक श्री सिंह ने कहा कि बुजुर्गों की देखभाल करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है।


आज निकाली जाएगी रैली

इधर शनिवार को मघ निषेध सप्ताह के अंतर्गत विधिक सहायता न्यायापालिका के संयुक्त कार्यक्रम के दौरान संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के द्वारा सुबह आठ बजे नशा मुक्ति को लेकर रैली का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में टाउन हाल में संकल्प द्वारा नुक्कड नाटक का भी आयोजन किया जाएगा। 


एनएसयूआई ने मनाया वृद्धजन दिवस, ग्रामीण बुजुर्गों का किया सम्मान


सीहोर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के तत्वाधान में ग्राम अजमत नगर में वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। वृद्धजनों ने अपने जीवन के अनुभव शेयर किए। वृद्धजनों की भावनाओं का सम्मान करने का आह्वान किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में एनएसयूआई के महासचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर, विनय सिंह गुर्जर,  इमरत सिंह श्रीराम नारायण, गणपत सिंह, गजराज सिंह, लाखन सिंह, रूप सिंह नेम सिंह करण सौदान आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम की चौपाल पर पहुंचकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों का सम्मान भी किया। इस मौके पर महेन्द्र ने कहा कि भाग्यशाली होते हैं जिन्हें वृद्धजनों का आर्शीवाद प्राप्त होता है। जीवन में सफलता बड़ों के आर्शीवाद पर निर्भर करती है। वृद्धजन हमारे लिए धरोहर हैं। जिनके अनुभव व आर्शीवाद से जीवन अच्छा बनाया जा सकता है। 


मरीजों को पिता की स्मृति में फलों का वितरण, पुण्यतिथि पर समाजसेवी गुप्ता को किया नमन


सीहोर। ट्रामा सेंटर पहुंचकर पिता की स्मृति में पुत्रों ने मरीजों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य वर्धन की कामना के साथ फलों का वितरण किया। वरिष्ठ समाजसेवी प्रेरणापूंज स्वर्गीय राधावल्लभ गुप्ता की  पुण्यतिथि पर परिजनों मित्रों शुभचिंताकों ने श्री गुप्ता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर के गंगा आश्रम में निवासरत गुप्ता परिवार के पितामहा वरिष्ठ समाजसेवी राधावल्लभ गुप्ता का 30 सितंबर 2017 को अनायस स्वर्गवास हो गया था। स्वर्गीय श्री गुप्ता के पुत्र भारत गुप्ता के सानिध्य में परिजनों मित्रों शुभचिंतकों ने जिला अस्पताल पहुंचकर सर्जीकल वार्ड किसान वार्ड मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीजों वृद्धजनों को पिता की स्मृति में फलों का वितरण किया। पिता की स्मृति में युवा भाजपा नेता पंकज गुप्ता ने कहा की जीवन पथ पर पिता की प्रेरणा हमारा मार्ग दर्शन कर रही है। पिता का आर्शिवाद सदा परिवार पर बना हुआ है। पिता के बताए हुए मार्ग पर चलकर दीन दुखियों की सेवा गुप्ता परिवार कर रहा है।


रविवार को सामूहिक अस्थि कलश संचय यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी

मुक्तिधाम समिति कोरोना में असमय विदा हुए लोगों की निकाल रही रथयात्रा, शहर देगा अंतिम विदा

  • शुजालपुर का प्रसिद्ध महावीर बैण्ड भी होगा शामिल

सीहोर। कोरोना कोविड 19 महामारी के दौरान सीहोर जिले के 300 से अधिक लोग असमय ही चल बसे थे। उन सभी की याद में और इन्द्रा नगर श्मशान घांट में ऐसी मृतात्माओं की राख को नर्मदा आंवलीघांट पर विसर्जन करने का पुण्य कार्य मुक्तिधाम समिति द्वारा किया जा रहा है। अब समिति सामुहिक राख व अस्थियों को सम्मान पूर्वक रथ सजाकर आंवलीघांट पहुॅचायेगी। इसके पूर्व बकायदा नगर के प्रमुख मार्गों से रथयात्रा निकलेगी। ताकि आमजन भी अपनी श्रद्धांजली अर्पित कर सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए इन्द्रा नगर विश्राम घाट समिति अध्यक्ष संजय राय ने बताया कि समिति द्वारा विश्राम घाट में रखी राख को संकलित करा लिया गया है। जो बड़ी मात्रा में है। इसके लिये बकायदा एक बड़ा लोडिंग वाहन किया गया है। श्राद्धपक्ष में पूर्वजों को सम्मान पूर्वक विदा करने के उद्देश्य से समिति सदस्यों ने एकमत होकर निर्णय लिया है कि हमारे पूर्वजों की यह अंतिम विदा पूरी गरिमा के साथ की जाये। इतिहास के ऐसा पहली बार होगा जब इतने अधिक लोगों को एक साथ विदाई दी जायेगी।


शहर के बीच इन मार्गों से निकलेगी यात्रा

समिति ने निर्णय लिया है कि इसकी रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी। जो चमत्कारेश्वर शिव मंदिर नगर पालिका के पास से प्रारंभ होगी। रविवार को सुबह 10 बजे यहॉ से प्रारंभ होकर यात्रा नमक चौराहा, जगदीश मंदिर चौराहा होते हुए गाड़ी अड्डा पहुॅचेगी। यहॉ से कोतवाली चौराहा से मेन रोड पान चौराहा, बड़ा बाजार में प्रवेश करके खजांची लाइन से निकलकर टाकीज चौराहा से होती हुई मनकामेश्वर महादेव बावड़ी वाले शिव मंदिर तक पहुॅचेगी। यहॉ से रथ सीधे आंवलीघांट नर्वदा जी के लिये रवाना हो जायेगा। समिति ने रथयात्रा मार्ग पर रहने वाले सभी नागरिकों सहित पूरे जिले शहर के नागरिकों से विनम्र अपील की है कि वह इस रथयात्रा में अस्थि कलश पर अपनी पुष्पांजली अवश्य दें और पूर्वजों को विदा करें। आप भी चल सकते हैं आवंलीघांट तक-मुक्तिधाम समिति ने सभी कोरोना पीडि़त परिवार से भी निवेदन किया है कि वह भी इस पुण्यकार्य में अवश्य सम्मिलित हों और चाहें तो आंवलीघांट तक अपने साधन से पहुॅचे। वहॉ विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूर्वजों की विदाई की जायेगी। सारी व्यवस्था समिति की और से रहेगी। शुजालपुर का महावीर बैण्ड होगा सम्मिलित-समिति द्वारा पूर्वजों की सम्मान पूर्वक विदाई के लिये शुजालपुर के प्रसिद्ध महावीर बैण्ड को भी आमंत्रित किया गया है। जो रथयात्रा में सम्मिलित होकर रामधुन बजाकर श्रद्धांजली देगा। 


विधायक सुदेश राय ने रेल मंत्री से की टे्रनों के स्टापेज की मांग


सीहोर। आगामी दिनों में जबलपुर-इंदौर, भोपाल-इंदौर, इंदौर-प्रयागराज और पटना-इंदौर ट्रेन जल्द ही सीहोर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। विधायक सुदेश राय ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को इस संबंध में लेटर लिखा है। विधायक सुदेश राय ने कहा कि यात्रियों को भोपाल रेलवे स्टेशन जाना होता है जिसमें हजारों रुपए और समय बर्बाद होता है। जनहित में जबलपुर-इंदौर, भोपाल-इंदौर, इंदौर-प्रयागराज और पटना-इंदौर ट्रेन  का सीहोर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि कई वर्षों से सीहोर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज देने की मांग की जाती रही है। इसलिए इन ट्रेनों के स्टापेज किया जाए। 


संकल्प वृद्धाश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस


sehore news
शासन के निर्देशानुसार जिला स्तर पर संकल्प वृद्वाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री सुदेश राय ने किया। कार्यक्रम में संकल्प वृद्वाश्रम संचालक श्री राहुल सिंह ने कहा कि हमेशा वृद्धों की सेवा करता रहूंगा, क्योंकि वृद्ध जन ही हमारे लिए मार्गदर्शक और गुरू है। उनकी सेवा करने से बड़ा कोई कार्य नहीं है। सामाजिक न्याय निशक्तजन कल्याण विभाग के उपसंचालक डॉ. श्रवण कुमार पचौरी ने कहा कि  बच्चों में संस्कार माता-पिता से ही आते हैं, माता पिता की जगह वृद्धा आश्रम नहीं अपना घर है। अगर हम माता-पिता की देखभाल एवं सम्मान करेंगे तो हमें वृद्धा आश्रम की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।


बुजुर्गों को किया सम्मानित

सामाजिक न्याय निशक्तजन कल्याण विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग ने सौ वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धों का शतायु सम्मान किया। श्रीमती अयोध्या बाई, श्री सुंदर बाई, श्री हरिदास 1 हजार रूपये की राशि तथा शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्रीमती श्रीमती अरुणा राय,  श्रीमती संतोष विजयवर्गीय,  श्री सीताराम यादव, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री दमाया राम गौर,  डॉ. बीके चतुर्वेदी, श्री प्रशांत सेंगर, वृद्धा आश्रम संकल्प के संस्थापक वीपी सिंह, संचालक राहुल सिंह, श्रीमती निशा सिंह सहित जिला विकलांग एवं पुनर्वास केन्द्र की टीम उपस्थित थी।


सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों के अनुभवों का लाभ लेते रहना चाहिए–श्री खाड़े

आयुक्त जनसम्पर्क श्री सुदाम खाड़े ने सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया

  • पीआरओ महेंद्र व्यास सहित जनसंपर्क विभाग के तीन कर्मचारी सेवा निवृत्त

sehore news
जन संपर्क विभाग के आयुक्त श्री सुदाम खाड़े ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के अनुभव बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। समय-समय पर उनके अनुभवों का लाभ विभाग को लेते रहना चाहिए। आयुक्त श्री खाड़े गुरुवार को जन सम्पर्क विभाग के स. जन सम्पर्क अधिकारी महेंद्र व्यास, डार्क रूम सहायक गंगा सिंह और भृत्य श्रीमती कांतिदेवी की सेवानिवृत्ति पर जनसंपर्क संचालनालय में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे। आयुक्त जनसंपर्क श्री सुदाम खाड़े ने पीआरओ महेंद्र व्यास द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री व्यास ने 39 साल से अधिक समय तक विभाग में सेवाएं दीं, यह बहुत बड़ा कालखंड है और यह अनुभव कम नहीं है। उन्होंने कहा कि आज हमारे जनसंपर्क परिवार के तीन साथी रिटायर हो रहे हैं, उनके लिए कार्यालय और दिल के दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारियों से कहा कि वे अब परिवार के साथ रहकर अपने शेष बचे कार्यों को पूरा करें। आयुक्त श्री खाड़े ने पीआरओ महेंद्र व्यास सहित तीनों सेवा निव‍ृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जन सम्पर्क संचालक श्री आशुतोष प्रताप सिंह ने महेंद्र व्यास द्वारा निष्ठापूर्वक किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्री व्यास ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और सद व्यवहार से अपनी और विभाग की अलग पहचान बनाई है। उन्होंने श्री व्यास का पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए उन्हें दीर्घायु एवं सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। मंचासीन अपर संचालक श्री सुरेश गुप्ता और डॉ. एच एल चौधरी सहित कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने सेवा निवृत स.जन सम्पर्क अधिकारी महेंद्र व्यास और कर्मचारी श्रीमती कांति देवी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उन्हें सुखमय एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। जन सम्पर्क अधिकारी संघ की ओर से संयुक्त संचालक श्री संजय जैन, तृतीय वर्ग कर्मचारी समिति की ओर से शेख अजीज, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी समिति की ओर से राम सिंह सेन और कर्मचारी बचत साख समिति की ओर से श्री प्रकाश बघेल ने महेंद्र व्यास एवं श्रीमती कांति देवी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में पीआरओ महेंद्र व्यास ने  विभाग से मिले सहयोग, स्नेह और सम्मान के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारियों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।  विदाई कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत अवस्थी ने किया और अंत में डीपी शर्मा ने आभार व्यक्त किया।


मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री चौहान 4 अक्टूबर को सीहोर आएंगे


मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री वीरसिंह चौहान 4 अक्टूबर को सीहोर आएंगे। श्री चौहान जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार, मध्यान्ह भोजन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करेंगे। वे 11.00 बजे सीहोर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। श्री चौहान 12.00 बजे से संचालित योजनाओं के हितग्राहियों से जानकारी लेंगे। वे 2.00 बजे से विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात भोपाल प्रस्थान करेंगे।


अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को दिए हेल्थ कार्ड, शिविर में 70 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी दवाएं  


sehore news
जिला चिकित्सालय में विश्व वृद्धजन दिवस पर परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 70 वृद्धजन का परीक्षण किया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार मांझी ने कहा कि बुजुर्गों को मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए। किसी भी तरह की तकलीफ हो, तो डॉक्टरksa को दिखाना चाहिए। डीपीएम श्री आर्य ने कहा कि मरीजों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना चाहिए।     डॉ. आरके वर्मा ने कहां कि बुजुर्ग बचपन का पुनरागमन होता है। बुजुर्गों की मानसिक स्थिति को देखकर बच्चों को व्यवहार करना चाहिए। बुजुर्गों में अधिकतर भूलने की बीमारी हृदय रोग डायबिटीज जोड़ों की बीमारी एवं आंखों की समस्या होती है। इन बीमारियों का समय पर इलाज कराने से बुजुर्गों को लाचार ना होकर इंडिपेंडेंट अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। शिविर में ब्लड प्रेशर के 17 डायबिटीज, 14 व्यक्यिों अर्थराइटिस के 8 तथा हृदय रोग के 4  मरीज मिले। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश खरे एवं एनसीडी नोडल डॉ. ऐश्वर्या, काउंसलर श्री देवेन्द्रz हजारे उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: