बिहार : पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेवास्टियन कल्लूपुरा अर्पित कर रहे हैं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

बिहार : पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेवास्टियन कल्लूपुरा अर्पित कर रहे हैं

christmus-preyer-bihar

पटना.
बिहार के अधिकांश चर्च में क्रिसमस मास शुरू हो गया है.सबसे पहले कुर्जी पैरिश चर्च में 24 दिसंबर को शाम के 7:30 बजे से त्योहारी मिस्सा फादर डेनिस ने अर्पित किया.फुलवारीशरीफ चर्च में 24 दिसंबर को रात्रि मिस्सा 8:30 बजे से फादर जोवाकिम ठाकुर ने किया.कुर्जी पैरिश चर्च में अर्द्धरात्रि मिस्सा 10:30 बजे से फादर राजीव रंजन अर्पित कर रहे हैं.संत जोसेफ प्रो कैथेडल चर्च में 24 दिसंबर को अर्द्धरात्रि मिस्सा 10:30 बजे से पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेवास्टियन कल्लूपुरा अर्पित कर रहे हैं. पटना सिटी पादरी की हवेली में 24 दिसंबर को अर्द्धरात्रि मिस्सा 10:00 बजे से शुरू है.चकारम पैरिश चर्च में 24 दिसंबर को अर्द्धरात्रि मिस्सा 10:30 बजे से शुरू हो गया है.पटना वीमेंस कॉलेज में 24 दिसंबर को अर्द्धरात्रि मिस्सा 10:30 बजे से शुरू है.ककड़बाग पैरिश चर्च में 24 दिसंबर को अर्द्धरात्रि मिस्सा 10:30 बजे से शुरू है.सुपौल जिले के लतौना पल्ली चर्च में 24 दिसंबर को अर्द्धरात्रि मिस्सा 11:00 बजे से फादर डेविड अर्पित कर रहे हैं. धन्य कुमारी मां मरियम के जन्मोत्सव का महागिरजाघर,बेतिया में  कैरोल सॉग 11:30 बजे के बाद अद्धरात्रि मिस्सा 12:00 बजे से बेतिया धर्मप्रांत धर्माध्यक्ष पीटर सेवास्टियन गोवियस करेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं: