मधुबनी, 03 दिसम्बर, आज दिनांक-03.12.2021 को अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार द्वारा नगर भवन, मधुबनी में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अपर समाहर्त्ता, मधुबनी श्री अवधेश राम, उप विकास आयुक्त, मधुबनी श्री विशाल राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी नसीम अहमद, सिविल सर्जन, मधुबनी डॉ. सुनिल कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर मधुबनी श्री अश्विनी कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मधुबनी, जिला खेल पदाधिकारी, मधुबनी, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, मधुबनी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा कार्यक्रम शुभारंभ के तदोपरांत सामाज के मुख्य धारा में जोड़ने हेतु सभी आमजनों को जागरूक किया गया तथा विभागीय निदेशानुसार पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ हीं दिव्यांगों के विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सिविल सर्जन के उपस्थिति में मेडिकल टीम बोर्ड का गठन किया गया। जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा उपस्थित दिव्यांगों के बीच 06 (छः) ट्राई साईकिल, 02 वैशाखी, 03 श्रवण यंत्र का वितरण किया गया।
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021

मधुबनी : अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें