गुजरात में कोविड-19 के 17,119 नए मामले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 जनवरी 2022

गुजरात में कोविड-19 के 17,119 नए मामले

17119-covid-in-gujrat
अहमदाबाद, 18 जनवरी, गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17,119 नए मामले सामने आए जोकि अब तक राज्य में एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले रहे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुजरात में अब तक संक्रमण के कुल 9,56,112 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 10,174 तक पहुंच गई। गुजरात में इससे पहले महामारी की दूसरी लहर के दौरान 30 अप्रैल 2021 को 14,605 मामले दर्ज किए गए थे। विभाग के मुताबिक, गुजरात में फिलहाल 79,600 मरीज उपचाराधीन हैं। सामने आए नए मामलों में अहमदाबाद शहर में 5,998, सूरत में 3,563 और वड़ोदरा में 1,539 मामले शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: