नयी दिल्ली, 23 जनवरी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का आधिकारिक ट्विटर हैंडल शनिवार देर रात संभावित हैकिंग हमले का शिकार बना। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ इस मामले को देख रहे हैं और हैंडल को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा। एनडीआरएफ के ट्विटर हैंडल से कुछ संदेश पोस्ट किए गए थे और उसमें पहले से ही जारी संदेश दिख नहीं रखे थे, लेकिन आधिकारिक ‘डिस्प्ले’ तस्वीर और संघीय बल संबंधी जानकारी दिखाई दे रही थी। प्राकृतिक और मानव-निर्मित आपदाओं से निपटने के लिए एक संघीय आकस्मिक बल के रूप में एनडीआरएफ का 2006 में गठन किया गया था और उसने 19 जनवरी को अपना 17वां स्थापना दिवस मनाया था।
रविवार, 23 जनवरी 2022
एनडीआरएफ का ट्विटर हैंडल हुआ हैक
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें