मधुबनी : देश को एक पहचान बनाने वाले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के ऊपर अपमानित बातें करना यह एक घटिया मानसिकता को दर्शाता है। दूसरे देशों में हमारे पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों को इस मुल्क के आजादी दिलाने में जो बलिदान है, उसको याद कर उन्हें सम्मानित की जाती है। लेकिन हमारे मुल्क के संवैधानिक पद पर बैठे लोग उन्हें अपमानित करने का काम करते हैं, जो घोर निंदा की बात है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर शकील अहमद ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस से संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ फुट की राजनीति पूर्वज और स्वतंत्रता सेनानियों को अपमानित करने की राजनीतिक कर रही है। श्री अहमद ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा किए गए कार्यों को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गिनाते हुए विदेशी सरकार को ललकारती थी, लेकिन वही उनकी पार्टी के सीनियर लीडर कहते हैं कि कांग्रेस के शासन में कुछ नहीं हुआ। जबकि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 33 पीएससी बनाने का काम किया, तो वही भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 8 साल के शासन में 23 पीएससी बेचने का काम किया। इस प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद मधुबनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष शीतलाम्बर झा, पूर्व विधायक भावना झा, अमानुल्लाह खान, शब्बीर अहमद, प्रोफेसर इस्तियाक अहमद, सहादत हसन मिंटू, मोहम्मद साबिर हुसैन, अकील अंजुम, रूपम झा, मुकेश कुमार झा पप्पू, ज्योति झा, मनोज कुमार मिश्र, जय कुमार झा, ऋषि देव सिंह, अनुरंजन सिंह, सत्येंद्र पासवान, आलोक कुमार झा, अनिल चंद्र झा, सुजीत यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
रविवार, 20 फ़रवरी 2022
मधुबनी : देश का अपमान कर रही भाजपा : शकील अहमद
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें