मधुबनी : जिले की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 मार्च 2022

मधुबनी : जिले की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

work-progress-meeting-madhubani
मधुबनी, प्रभारी जिला पदाधिकारी -सह- अपर समहर्ता, मधुबनी श्री अवधेश राम की अध्यक्षता में जिले की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु साप्ताहिक (सोमवारी) बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित  सभाकक्ष में संपन्न हुई l इस दौरान उप विकास आयुक्त, मधुबनी श्री विशाल राज, भाoप्रoसेo, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, मधुबनी, आयुक्त, नगर निगम, मधुबनी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी -सह- जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, मधुबनी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्थापना उप समहर्ता, मधुबनी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला क़ृषि पदाधिकारी एवं गूगल मीट से जुड़े सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे l बैठक के दौरान में CWJC, MJC, नीलम पत्र वाद, 2016-2021 तक के त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओ के जनप्रतिनिधि के Payee ID, बिहार विधान परिषद से सम्बंधित एवं अन्य विभिन्न लंबित मामलों  की समीक्षा की गई एवं निदेश दिया गया कि संबंधित अधिकारी सभी मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन कर जिला पदाधिकारी, महोदय को  अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: