प्रति व्यक्ति आय के मामले में सिक्किम, गोवा के बाद तीसरे स्थान पर दिल्ली : आर्थिक सर्वे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 25 मार्च 2022

प्रति व्यक्ति आय के मामले में सिक्किम, गोवा के बाद तीसरे स्थान पर दिल्ली : आर्थिक सर्वे

delhi-third-in-per-capita-income
नयी दिल्ली, 25 मार्च, प्रति व्यक्ति आय के मामले में सिक्किम और गोवा के बाद तीसरे स्थान पर दिल्ली है। वहीं दिल्ली में 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय सालाना आधार पर 16.81 फीसदी बढ़कर 4,01,982 रुपये हुई । दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से तीन गुना अधिक है। इसमें कहा गया, ‘‘ वित्त वर्ष 2021-22 में दिल्ली की जीएसडीपी (राज्य सकल घरेलू उत्पाद) सालाना आधार पर 17.65 फीसदी बढ़कर 9,23,967 करोड़ रुपये हो गई है।’’ इसके मुताबिक दिल्ली ने 2021-22 में 1,450 करोड़ रुपये का राजस्व अधिशेष दर्ज किया।

कोई टिप्पणी नहीं: