बिहार : लगभग 4 लाख आवेदित किसान की धान अधिप्राप्ति नहीं हो पाया : हिमांशु - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 3 मार्च 2022

बिहार : लगभग 4 लाख आवेदित किसान की धान अधिप्राप्ति नहीं हो पाया : हिमांशु

himanshu-kumar-congress

पटना।
सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वार धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी नहीं होने के बयान पर बिहार किसान कांग्रेस उत्तर बिहार के अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है की मेरे पास इस बात का पुख्ता सबूत है की धान अधिप्राप्ति में व्यापक रूप से अनियमितता बरती गई है,पैक्स अध्यक्ष किसानों से अधिप्राप्ति के बदले अपने निकटस्थ और सगे संबंधियों के नाम पर धान अधिप्राप्ति जमीन से ज्यादा अनुपात में दिखाकर राशि का गवन कर लिया गया है जिसके कारण लगभग 4 लाख आवेदित किसान की धान अधिप्राप्ति नहीं हो पाया।इसके बाद भी मुख्यमंत्री जी को गड़बड़ी नहीं दिखता है तो  ये उनके किसान विरोधी सोच को दर्शाता है।


कोई टिप्पणी नहीं: